न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्षल IPL में हैट्रिक बनाने वाले 17वें गेंदबाज, कोहली बने 10 हजारी, मोईन छोड़ेंगे टेस्ट क्रिकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को आईपीएल-14 में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की हैट्रिक सहित चार विकेट की बदौलत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 12:53:41

हर्षल IPL में हैट्रिक बनाने वाले 17वें गेंदबाज, कोहली बने 10 हजारी, मोईन छोड़ेंगे टेस्ट क्रिकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को आईपीएल-14 में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की हैट्रिक सहित चार विकेट की बदौलत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 54 रन से करारी मात दी। खास बात ये है कि 30 वर्षीय हर्षल ने इसी आईपीएल के भारत में हुए पहले चरण में भी मुंबई के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। हर्षल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई के हार्दिक पंड्या, दूसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड और तीसरी गेंद पर राहुल चाहर को आउट किया। हर्षल आईपीएल में हैट्रिक बनाने वाले 17वें गेंदबाज हैं।

लेग स्पिनर अमित मिश्रा तीन और बाएं हाथ के स्पिनर युवराज सिंह दो बार यह कमाल कर चुके हैं। आईपीएल के इतिहास की पहली हैट्रिक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी के नाम है। बालाजी ने 2008 में आईपीएल-1 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट झटके थे। इसके अलावा आईपीएल में मखाया एनटिनी, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, अजीत चंदीला, सुनील नरेन, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन, अक्षर पटेल, सैमुअल बद्री, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकत, सैम कुरेन और श्रेयस गोपाल के खाते में हैट्रिक दर्ज है।

ipl-14,indian premier league,harshal patel,virat kohli,moeen ali,rcb,harshal hat trick,virat 10000 runs,sports news in hindi

कोहली से पहले टी20 में ये चार बल्लेबाज पहुंचे 10000 रन तक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली टी20 में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली ने 13वां रन बनाने के साथ ये खास मुकाम हासिल किया। कोहली ने 314वें मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की। वे दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं, जो यहां तक पहुंचा है।

कोहली ने टी20 मैच टीम इंडिया, घरेलू सीजन में दिल्ली और आईपीएल में आरसीबी के लिए खेले हैं। कोहली के 73 अर्धशतक और 5 शतक हैं, जबकि 113 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। क्रिस गेल 14275 रन के साथ नंबर 1 बल्लेबाज हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही किरोन पोलार्ड (11195), तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक (10808) और चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (10019) मौजूद हैं।

ipl-14,indian premier league,harshal patel,virat kohli,moeen ali,rcb,harshal hat trick,virat 10000 runs,sports news in hindi

लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं मोईन

इंग्लैंड के 34 वर्षीय ऑलराउंडर मोईन अली ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट को अलविदा कहने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वे अपना फोकस लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट पर कर सकें। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर मोईन फिलहाल यूएई में आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मोईन ने मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और टेस्ट कप्तान जो रूट को फैसले की जानकारी दे दी है।

मोईन वॉइट बॉल करियर को लंबा करना चाहते हैं इसलिए संभावना है कि वे काउंटी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। मोईन ने 64 टेस्ट में 28.29 की औसत से 2914 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 155 है। साथ ही 195 विकेट लिए हैं जिसमें उनका बेस्ट फिगर 53/6 विकेट है। स्पिनरों के मामले में इंग्लैंड के ग्रीम स्वान और डेरेक अंडरवुड ही उनसे आगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत