न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंभीर के हिसाब से RCB इन 3 को करेगी रिटेन, विलियमसन की फिटनेस पर अपडेट, हेड ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि अगर आरसीबी ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करती है तो इसका मतलब है कि वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 9:14:31

गंभीर के हिसाब से RCB इन 3 को करेगी रिटेन, विलियमसन की फिटनेस पर अपडेट, हेड ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि अगर आरसीबी ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करती है तो इसका मतलब है कि वह एबी डिविलियर्स को रिलीज कर देगी। गंभीर ने कहा कि आईपीएल-14 में आरसीबी के टॉप स्कोरर रहे मैक्सवेल भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, न कि 37 वर्षीय डिविलियर्स। आरसीबी विराट कोहली और स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ मैक्सवेल को रिटेन करना चाहेगी। कोहली की यूएई-लेग के पहले दिन आरसीबी के कप्तान के रूप में पद छोड़ने की घोषणा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से विचलित कर सकती थी। आरसीबी के भारतीय चरण में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण कोहली घोषणा में देरी कर सकते थे।

मुझे लगता है कि वह सही समय नहीं था। अगर उन्होंने टूर्नामेंट के बाद इस्तीफा दे दिया होता तो वह ज्यादा बेहतर होता। गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं। गंभीर ने कहा कि अश्विन इस सीजन अपनी गेंदबाजी से उतना प्रभावित नहीं कर पाए हैं। दिल्ली ने उनसे ज्यादा गेंदबाजी इसलिए नहीं कराई क्योंकि वे अपनी लय में ही नहीं थे। हालांकि शारजाह में वे कारगर साबित हो सकते हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल वेटोरी ने कहा कि अश्विन को टेस्ट वाली गेंदबाजी करनी चाहिए। जब वे टेस्ट में गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तो गेंद पर जोर लगाते हैं तथा बल्लेबाज को चकमा देने की कोशिश करते हैं।

ipl-14,t20 world cup,gautam gambhir,kane williamson,travis head,glenn maxwell,sports news in hindi

कोच को भरोसा, टी20 विश्व कप का पहला मैच खेल पाएंगे कप्तान विलियमसन

न्यूजीलैंड व सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन हाल ही आईपीएल-14 में अंतिम लीग मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह मनीष पांडे ने कप्तानी की थी। तब खबरें आईं कि विलियमसन अनफिट हैं और उनका 17 अक्टूबर से ओमान व यूएई में शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। विलियमसन की मांसपेशी में चोट लगी थी और इसके बाद न्यूजीलैंड के खेमे में उन्हें लेकर चिंता बढ़ गई थी।

इस बीच कीवी टीम के कोच गैरी स्टेड ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले के लिए विलियमसन फिट हो जाएंगे। विलियमसन ठीक हैं। कुछ समय पहले उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी, लेकिन फिलहाल वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। विलियमसन दुबई में टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनके अलावा जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और कोच शेन बांड भी बायोबबल में पहुंच चुके हैं। ये सभी आईपीएल में व्यस्त थे।

ipl-14,t20 world cup,gautam gambhir,kane williamson,travis head,glenn maxwell,sports news in hindi

ट्रेविस हेड ने लिस्ट ए क्रिकेट में जमाया दूसरा दोहरा शतक, अब सिर्फ रोहित से पीछे

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने घरेलू टूर्नामेंट मार्श कप में एक वनडे के दौरान दोहरा शतक जमा कई उपलब्धियां अपने नाम के आगे जोड़ लीं। हेड ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए क्वीन्सलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 230 रन ठोके। लिस्ट ए क्रिकेट में वे पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं जिन्होंने दो दोहरे शतक लगाए हैं। हेड ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 28 चौके और 8 छक्के उड़ाए। उन्होंने 200 रन 114 गेंदों में ही ठोक डाले। यह लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक है।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास में उन्होंने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। डार्सी शॉर्ट पहले नंबर पर हैं। शॉर्ट ने 2018 में क्वींसलैंड के खिलाफ ही 257 रन की पारी खेली थी। हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतिम वनडे 2018 में खेला था। वे आईपीएल में आरसीबी टीम के सदस्य रहे हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक रोहित शर्मा के नाम हैं, वे भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में। दूसरे नंबर पर हेड व इंग्लैंड के एलिस्टेयर ब्राउन (2-2) हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत