Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, तीरंदाजी में रजत चौहान और वुशू में शुभम ने जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुए 38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 1:56:42

38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, तीरंदाजी में रजत चौहान और वुशू में शुभम ने जीता स्वर्ण पदक

जयपुर। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुए 38वें नेशनल गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस विभाग में DSP पद पर कार्यरत राजस्थान के रजत चौहान ने तीरंदाजी की कंपाउंड स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। इसी के साथ टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता।

रजत ने व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले मैच में सिमरनजोत सिंह (पंजाब) को 147-141 से हराया। प्री क्वाटर फाइनल मैच में उदय कंबोज (पंजाब) को 150-148 से हराया, क्वाटर फाइनल मैच में रिषभ यादव (हरियाणा) को 149-148 से हराया। इसके बाद सेमी फाइनल मैच में कुशल दलाल (हरियाणा) को 146-145 से हराया और फाइनल मैच में ऋतिक शर्मा (जम्मू कश्मीर) को 144-143 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नेशनल गेम्स का रिकॉर्ड भी बनाया

इसी के साथ 150 में से 150 का स्कोर मारकर रजत चौहान ने नेशनल गेम्स का रिकॉर्ड भी बनाया। राजस्थान कंपाउंड की पुरुष टीम में रजत चौहान, सिद्धार्थ दूधवाल, जसमीत सिंह, अजय सिंह शेखावत शामिल थे. कोच डॉ. सुबीर देबनाथ एवं गजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन से टीम स्पर्धा के क्वाटर फाइनल मैच में पंजाब को 232-229 से हराया। सेमीफाइनल मैच में हरियाणा से 227-232 से हार का सामना करना पड़ा। जम्मू कश्मीर को 229-222 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
शुभम ने जीता गोल्ड

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत शुभम गोरा को 38वें नेशनल गेम्स में वूशू में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस मौके पर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एस एस शाह सहित अन्य अधिकारियों ने उद्योग भवन में गोरा को माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। शाह ने बताया कि यह मेडल उद्योग विभाग के लिए बेहद खास है। विभाग आगे भी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सकारात्मक माहौल देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology