Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में खलनायिका बन सकती है बारिश, नहीं रखा गया रिजर्व डे

अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 1:50:39

World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में खलनायिका बन सकती है बारिश, नहीं रखा गया रिजर्व डे

धर्मशाला। विश्व कप 2023 के पांच मैच धर्मशाला में आयोजित होने हैं। यहां तीन मैच खेले जा चुके हैं, अब चौथा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, लेकिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मशाला में बारिश की संभावना है। अगर टॉस से ठीक पहले बारिश हुई तो मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है। यहां पहले भी ऐसा हो चुका है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश हो सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर में बारिश की 20 प्रतिशत संभावना है। अगर बारिश हुई तो टॉस में देरी हो सकती है। अगर मैच के दौरान बारिश हुई और काफी देर तक जारी रही तो ओवरों में कटौती भी की जा सकती है। शाम 4 बजे से 6 बजे तक 14 प्रतिशत बारिश की संभावना रहेगी। वहीं इसके बाद महज 2 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। धर्मशाला में इससे पहले मैच के दौरान बारिश हो चुकी है, लेकिन मैच रद्द नहीं हुआ था। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच 17 अक्टूबर को धर्मशाला में मैच खेला गया था। इस मैच में बारिश के खलल की वजह से 7 ओवरों की कटौती हुई थी। यह मैच 43-43 ओवरों का खेला गया था।
अगर विश्व कप 2023 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड टॉप पर है। उसने 4 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। उसके पास 8 पॉइंट्स हैं। टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। उसके पास भी 8 पॉइंट्स हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology