न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप हार के साथ ही खत्म हुआ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, आगे क्या करूंगा सोचने का समय नहीं मिला

अब इस मेगा इवेंट के खत्म होने के साथ टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिसमें कोचिंग स्टाफ में भी कई नए चेंज होंगे क्योंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ समाप्त हो गया है। इसी को लेकर फाइनल के बाद द्रविड़ ने बड़ा बयान भी दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 12:18:17

विश्व कप हार के साथ ही खत्म हुआ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, आगे क्या करूंगा सोचने का समय नहीं मिला

भारतीय टीम का तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से मात देने के साथ छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस पूरे वर्ल्ड कप में काफी शानदार खेल दिखाया लेकिन वह फिनिश लाइन को पार करने में कामयाब नहीं हो सके। अब इस मेगा इवेंट के खत्म होने के साथ टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिसमें कोचिंग स्टाफ में भी कई नए चेंज होंगे क्योंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ समाप्त हो गया है। इसी को लेकर फाइनल के बाद द्रविड़ ने बड़ा बयान भी दिया।

अभी मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है


फाइनल मुकाबले में हार के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात करने आए थे। इस दौरान जब उनके कार्यकाल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आगे क्या करूंगा इसको लेकर अभी मुझे अधिक सोचने का समय नहीं मिला है, क्योंकि मेरा पूरा ध्यान इस विश्व कप पर लगा हुआ था। मैं मैच खत्म होने के बाद सीधे यहां आ गया हूं। ईमानदारी से कहूं तो मै ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अपने काम को लेकर आकलन करूं। मुझे इस शानदार टीम और बेहतरीन सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने पर गर्व है। पिछले 2 सालों में मैंने सभी फॉर्मेट में जिन भी खिलाड़ियों के साथ काम किया वह मेरे लिए काफी शानदार अनुभव रहा।

राहुल द्रविड़ ने अपने बयान में आगे कहा कि इस वक्त ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही अलग है, सबके अंदर की भावनाएं बाहर निकल रही हैं। एक कोच के तौर पर ये सब देखना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल है। उन सभी के साथ काफी समय बिताया है इसी वजह से सबको निजी तौर पर बहुत ही अच्छे से जानता हूं। ये समय उनके लिए काफी कठिन जरूर है।

जूनियर क्रिकेट में तो राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच काफी सफलताएं हासिल की थी, मगर टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद वह भारत को एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिता सके। उनके मार्गदर्शन में, भारत 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में उपविजेता रहा था, वहीं 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

इसके अलावा उन्हें ऋषभ पंत, इशान किशन, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर सहित उभरते भारतीय सितारों को तैयार करने का श्रेय भी दिया जाता है।

चार साल तक जूनियर टीमों को कोचिंग देने के बाद, द्रविड़ को जुलाई 2019 में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में क्रिकेट का प्रमुख नामित किया गया था।

हार्दिक के बाहर होने के बाद हमनें प्लान बी को काफी बेहतर तरीके से लागू किया

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका जरूर माना जा रहा था। राहुल द्रविड़ ने भी फाइनल के बाद इस बात को माना कि हार्दिक के जानें से टीम के संतुलन पर जरूर इसका असर पड़ा, लेकिन इसका असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं दिखाई दिया। ऐसे टूर्नामेंट में अपको प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी के साथ जाना होता है। हमने भी अपने कुछ इसी तरह से तैयारी की थी और प्लान बी को काफी बेहतर तरीके से अपना लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?