न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोच बनने के बाद ऐसा बोले द्रविड़, रोहित-राहुल की जोड़ी ने बनाए ये रिकॉर्ड, अश्विन ने की इनकी बराबरी

पिछले कुछ दिनों से तमाम अटकलों के बीच आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर बुधवार को राहुल द्रविड़ के नाम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Nov 2021 12:02:18

कोच बनने के बाद ऐसा बोले द्रविड़, रोहित-राहुल की जोड़ी ने बनाए ये रिकॉर्ड, अश्विन ने की इनकी बराबरी

पिछले कुछ दिनों से तमाम अटकलों के बीच आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर बुधवार को राहुल द्रविड़ के नाम पर मुहर लग गई। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ अब अगले दो साल तक भारतीय टीम के कोच रहेंगे। द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से चार्ज संभालेंगे। वे रवि शास्त्री की जगह लेंगे। आईपीएल-14 के फाइनल के बाद से ही द्रविड़ के कोच बनने की बातें कही जा रही थी, लेकिन इसे लेकर पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पा रही थी। द्रविड़ ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना एक काफी सम्मान की बात है और मैं वास्तव में इस भूमिका का इंतजार कर रहा हूं।

शास्त्री के नेतृत्व में टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे उम्मीद है कि इसे आगे बढ़ाने के लिए मैं टीम के साथ काम करूंगा। एनसीए, अंडर-19 और भारत ए के सेटअप में अधिकांश लड़कों के साथ मिलकर काम करने के बाद मुझे पता है कि उनमें हर रोज सुधार करने का जुनून और इच्छा है। अगले दो सालों में कुछ प्रमुख मल्टी-टीम इवेंट हैं। मैं खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

rahul dravid,rohit sharma,lokesh rahul,t20 world cup,ravichandran ashwin,sports news in hindi

रोहित-राहुल ने टी20 में चौथी बार निभाई शतकीय साझेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने तगड़ी पारियां खेलीं। रोहित शर्मा ने 47 गेंद पर 74 (8 चौके, 3 छक्के) तथा राहुल ने 48 गेंद पर 69 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाए। दोनों ने 88 गेंद पर 144 रन की साझेदारी की। यह दोनों के बीच चौथी शतकीय साझेदारी है। रोहित व शिखर धवन के नाम भी इतनी ही शतकीय भागीदारी है। टी20 में विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम व मोहम्मद रिजवान (5 बार) के नाम है।

रोहित-राहुल ने भारत की ओर से टी20 में अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की। इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 136 रन जोड़े थे। रोहित-राहुल की जोड़ी ने टी20 में अब तक 23 पारियों में 1212 रन बनाए हैं और वे इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं। पहले नंबर पर रोहित-धवन (52 पारियों में 1743 रन) हैं।

rahul dravid,rohit sharma,lokesh rahul,t20 world cup,ravichandran ashwin,sports news in hindi

दिग्गज ऑफ स्पिनर अश्विन के इंटरनेशनल टी20 में हुए 54 विकेट

लंबे अर्से के बाद 35 वर्षीय दाएं हाथ के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला। अश्विन ने अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही उनके टी20 में 54 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने इस मामले में पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर और दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर रूलोफ वान डर मर्व की बराबरी की।

साथ ही न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन (52-52 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। अश्विन के T20 विश्व कप में 22 विकेट हो गए हैं। इस मामले में अश्विन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शेन वाटसन और पूर्व इंग्लिश ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान की बराबरी करने के साथ न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर डेनियल वेटोरी और ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन (20-20 विकेट) को पछाड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत