न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजहर महमूद से छुटकारा चाहता है PCB, मुआवजा बना रोड़ा, वित्तीय संकटों से पड़ेगा पाला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इन दिनों अपने अंतरिम टेस्ट कोच अजहर महमूद से पीछा छुड़ाने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन उनकी भारी-भरकम सैलरी और अनुबंध की शर्तों ने बोर्ड के हाथ बांध दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 8:12:02

अजहर महमूद से छुटकारा चाहता है PCB, मुआवजा बना रोड़ा, वित्तीय संकटों से पड़ेगा पाला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इन दिनों अपने अंतरिम टेस्ट कोच अजहर महमूद से पीछा छुड़ाने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन उनकी भारी-भरकम सैलरी और अनुबंध की शर्तों ने बोर्ड के हाथ बांध दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि अजहर को समयपूर्व हटाया गया, तो बोर्ड को छह महीने की सैलरी यानी लगभग 45 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (13.60 करोड़ भारतीय रुपये) का मुआवजा देना होगा।

अनुबंध बना बाधा

पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि यह अनुबंध पिछली बोर्ड प्रबंधन के कार्यकाल में तय किया गया था, जो अब नए प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। अजहर महमूद को हर महीने करीब 75 लाख पाकिस्तानी रुपये वेतन मिलता है और उनका अनुबंध अप्रैल–मई 2026 तक वैध है।

हेसन को नहीं पसंद अजहर

मुसीबत तब और बढ़ गई जब हाल ही में नियुक्त लिमिटेड ओवर्स हेड कोच माइक हेसन ने साफ कर दिया कि वे अपने कोचिंग स्टाफ में अजहर महमूद को नहीं चाहते। इससे पीसीबी के सामने यह दुविधा आ गई कि महमूद की भूमिका को कैसे न्यायसंगत ठहराया जाए, ताकि मुआवजा चुकाने से बचा जा सके।

यही वजह है कि पीसीबी ने महमूद को अस्थायी रूप से राष्ट्रीय टेस्ट टीम का मुख्य कोच बना दिया। यह कदम महज अनुबंध की शर्तों को निभाने और सार्वजनिक आलोचना से बचने के लिए उठाया गया प्रतीत होता है।

सूत्रों के अनुसार, अजहर महमूद खुद भी बोर्ड के रवैये से खुश नहीं हैं। उन्होंने पीसीबी से अनुरोध किया था कि उन्हें राष्ट्रीय जूनियर टीम की जिम्मेदारी दी जाए, लेकिन उन्हें अंदरूनी विरोध का सामना करना पड़ा।

पहले भी भुगत चुका है पीसीबी

यह कोई पहली बार नहीं है जब पीसीबी को अपने कोचिंग स्टाफ के अनुबंधों के कारण भारी वित्तीय संकट झेलना पड़ा हो। इससे पहले वकार यूनिस, सकलैन मुश्ताक, मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद के अनुबंध खत्म करते समय भी बोर्ड को मोटी रकम चुकानी पड़ी थी — खासकर चैंपियंस कप के दौरान, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

पीसीबी इस समय दोहरे संकट में है — एक तरफ प्रदर्शन की मांग और दूसरी तरफ कोचिंग स्टाफ के भारी भरकम अनुबंध। अजहर महमूद के मामले ने बोर्ड की रणनीतिक और वित्तीय कमजोरियों को उजागर कर दिया है। जब तक समाधान नहीं निकलता, यह टकराव पीसीबी की कार्यशैली और छवि दोनों पर सवाल खड़े करता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत