न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा, नसीम शाह हुए बाहर, हसन अली आए

पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाकी सभी देशों ने अपने- अपने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम की कप्तानी बाबर आजम के हाथों में ही है। वहीं उप-कप्तान शादाब खान हो चुना गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 4:36:09

विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा, नसीम शाह हुए बाहर, हसन अली आए

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाकी सभी देशों ने अपने- अपने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम की कप्तानी बाबर आजम के हाथों में ही है। वहीं उप-कप्तान शादाब खान हो चुना गया है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को हैदराबाद के उप्पल मैदान पर नीदरलैंड से होगा। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।

एशिया कप-2023 में अपने प्रदर्शन की समीक्षा बैठक के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम का चयन किया है। वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज पाकिस्तान को एशिया कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से टूर्नामेंट में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी उसे देखकर पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा हुआ है।

चोट के कारण नसीम शाह हुए बाहर, हसन अली की एंट्री

एशिया कप के सुपर 4 मुक़ाबले में भारत के खिलाफ तेज गेंदज नसीम शाह इंजर्ड हो गए थे। उन्हें कंधे में गंभीर चोट लगी है। जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह तेज गेंदबाज हसन अली की वापसी हुई है। हसन ने आखिरी वनडे 12 जून, 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल मैच 9 सितंबर, 2022 को खेला था। हसन अली ने अब तक खेले 60 वनडे में 5.75 की इकोनॉमी रेट से 91 विकेट लिए हैं।

पाकिस्तानी फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उसी मैच में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी चोटिल हुए थे। लेकिन वे अब ठीक हो गए हैं और 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा खराब फॉर्म में चल रहे फखर जमां पर टीम ने फिर भरोसा जताया है। उनके साथ सलामी बल्लेबाजी इमाम उल हक करते नज़र आएंगे। पाकिस्तान टीम में 3 रिजर्व खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस और जमान खान रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हैं।

वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मुकाबले

भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा।

यह है पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, शाहीन शाह अफरीदी, हरिफ रऊफ मोहम्मद वसीम जूनियर, और हसन अली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत