न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं

एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह पहली भारतीय महिला शूटर बनीं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 29 Sep 2026 12:31:52

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी के लिए मंगलवार, 29 सितंबर का दिन खास रहा। दिन की शुरुआत भारत के सिल्वर मेडल से हुई, लेकिन कुछ ही घंटों बाद देश के खाते में पांचवां गोल्ड मेडल भी जुड़ गया। हरियाणा की 26 वर्षीय शूटर नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वह एशियन गेम्स के इंडिविजुअल ट्रैप या स्कीट इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गईं।

नीरू ने आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में जगह बनाई थी। क्वालिफिकेशन में उन्होंने कतर की खिलाड़ी के साथ 118 अंक हासिल किए, जो एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड रहा। भारत की अन्य निशानेबाजों में आशिमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रहीं और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। इसके बाद नीरू ने फाइनल में अपना प्रदर्शन जारी रखा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ट्रैप टीम इवेंट में भी जीता था सिल्वर

नीरू ढांडा का एशियन गेम्स 2026 में यह पहला पदक नहीं है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे इन खेलों के वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी उन्होंने भारत की पदक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस इवेंट में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया था।

इंडिविजुअल ट्रैप के फाइनल में भी नीरू ने अपनी लय कायम रखी। उन्होंने 28 का स्कोर बनाया। चीन की सन युनोंग 26 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। 21 अंक हासिल करने वाली हजर अब्दुलमलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वर्ल्ड कप में भी गोल्ड जीत चुकी हैं नीरू

एशियन गेम्स में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने से पहले नीरू ढांडा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। जुलाई में इटली में आयोजित शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। नीरू ने उस मुकाबले में 28 का स्कोर बनाया और इसके साथ एशिया का 24 अंक का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

एशियन गेम्स में नीरू की उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनसे पहले किसी भारतीय महिला शूटर ने ट्रैप या स्कीट के इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक नहीं जीता था।

पुरुष निशानेबाजों में रणधीर सिंह और रोंजन सोढ़ी का भी रहा है इतिहास

भारत के पुरुष निशानेबाजों की बात करें तो रणधीर सिंह ने 1978 के एशियन गेम्स में ट्रैप इवेंट में देश के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद रोंजन सोढ़ी ने 2010 के एशियन गेम्स में डबल ट्रैप इवेंट के इंडिविजुअल मुकाबले में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

अब नीरू ढांडा का नाम भी एशियन गेम्स में भारत के ऐतिहासिक निशानेबाजी प्रदर्शन के साथ जुड़ गया है। महिला इंडिविजुअल ट्रैप में उनका गोल्ड भारत के लिए इस इवेंट का पहला महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
तकिए की बदबू से हैं परेशान? घर पर ही इन आसान तरीकों से करें सफाई
तकिए की बदबू से हैं परेशान? घर पर ही इन आसान तरीकों से करें सफाई