न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बल्लेबाज बनी उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज, 137 गेंद, 202 रन

उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज किसी लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 18 साल की उम्र में कर दिखाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 5:14:35

दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बल्लेबाज बनी उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज, 137 गेंद, 202 रन

उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज किसी लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 18 साल की उम्र में कर दिखाया है। अहमदाबाद में खेले गए सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के मैच में उत्तराखंड ने नागालैंड को 259 रनों के विशाल अंतर से हराया है। इसी भिड़ंत में नीलम भारद्वाज ने महज 137 गेंदों में 202 रन की पारी खेली है। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

इस मैच में उत्तराखंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 371 रन बना डाले थे। नीलम पारी के 11वें ओवर में बैटिंग करने आईं, जब राघवी बिष्ट 17 रन बनाकर आउट हो गई थीं। यहां से नीलम नाम के तूफान ने नागालैंड के गेंदबाजी अटैक की नाक में दम कर दिया था। उन्होंने पहले नंदिनी कश्यप के साथ मिलकर 116 रनों की पार्टनरशिप की, जिन्होंने 81 रनों का योगदान दिया। उसके बाद नीलम ने कंचन परिहर के साथ मिलकर नाबाद 219 रनों की साझेदारी की।

इसी साल श्वेता सहरावत लिस्ट ए मैचों में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने 150 गेंदों में 242 रनों की पारी खेली थी। उन्हीं की पारी की बदौलत दिल्ली ने 455 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। दिल्ली ने वह मैच नागालैंड से 400 रनों के अंतर से जीता था। वहीं इस बार उत्तराखंड ने नागालैंड को 259 रनों से हराया है। जब भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में दोहरे शतक की बात आती है तब ध्यान रोहित शर्मा की तरफ चला जाता है, जो वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं।

इस मैच में उत्तराखंड के लिए केवल नीलम भारद्वाज ही नहीं चमकीं, उनके अलावा गेंदबाजी में कप्तान एकता बिष्ट ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 5 मेडन किए और मात्र 14 रन लुटाते हुए 5 विकेट चटकाए थे। इस जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप बी में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है, दूसरी ओर नागालैंड अपने चारों मैच हार चुका है और ग्रुप में अंतिम स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत