न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नासिर हुसैन, रॉबर्ट की और माइकल वॉन ने इंग्लैंड को घेरा, जानें-सिराज की सफलता के पीछे किसका हाथ

भारत के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में हो रही इंग्लैंड की दुर्गति से हर कोई हैरान है। इंग्लैंड अपने घर की परिस्थितियों का फायदा ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 11:21:34

नासिर हुसैन, रॉबर्ट की और माइकल वॉन ने इंग्लैंड को घेरा, जानें-सिराज की सफलता के पीछे किसका हाथ

भारत के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में हो रही इंग्लैंड की दुर्गति से हर कोई हैरान है। इंग्लैंड अपने घर की परिस्थितियों का फायदा भी नहीं उठा पा रहा है। हालांकि उसके कई नियमित खिलाड़ी चोट या किसी ओर वजह से टीम से बाहर हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसा निम्न स्तरीय प्रदर्शन अपेक्षित नहीं है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और बल्लेबाज रॉबर्ट की ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की विफलता के लिए काउंटी चैंपियनशिप के खराब स्तर को जिम्मेदार ठहराया है। हुसैन और की ने लाल गेंद वाले क्रिकेट के फॉर्मेट की अनदेखी के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को दोष दिया है। हुसैन ने द हंड्रेड टूर्नामेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि साल के इस समय में इतनी सफेद गेंद वाले क्रिकेट होने से टेस्ट क्रिकेट को हर तरह से नुकसान पहुंचा है। न्यूजीलैंड और भारत ही लाल गेंद वाले बल्लेबाज पैदा कर रहे हैं।

वॉन ने की रूट की इस रणनीति की आलोचना

लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी ने नतीजा भारत के पक्ष में करने में अहम रोल प्ले किया। साझेदारी तोड़ने के लिए छींटाकशी और बाउंसर का प्रयोग किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि उन्होंने इंग्लैंड टीम की आज तक जितनी रणनीतियां देखी हैं उनमें ये सबसे खराब थी।

वॉन ने कहा कि इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड को किसी को मैदान पर भेजना चाहिए था और कप्तान जो रूट से कहलवाना चाहिए था कि वे रणनीति बदलें। अगर डंकन फ्लेचर कोच होते तो वे रणनीति बदलने को कहते। कोच को पांचवें दिन जो हुआ उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अब सिल्वरवुड को साबित करना चाहिए कि वे सीरीज में इंग्लैंड की वापसी करा सकते हैं।

बॉलिंग कोच भरत अरुण ने सिराज को निखारा : शिवरामाकृष्णन

भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का मानना है कि मोहम्मद सिराज की इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त कामयाबी के पीछे बॉलिंग कोच भरत अरुण का बड़ा हाथ रहा है। खुद सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। शिवरामाकृष्णन ने कहा कि जब अरुण हैदराबाद के एक साल या उसे ज्यादा समय के लिए कोच थे तो उन्होंने सिराज के टैलेंट को पहचाना था। और इसके लिए सिराज को क्रेडिट देना होगा कि उनके अंदर सीखने की भूख और चाह थी। सिराज ने अरुण को अपना गुरु माना और वैसा करते गए जैसा वे चाहते थे। अरुण ने इसके बाद सिराज को शास्त्री को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि सिराज इस साल ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया और फिर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के हीरो रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत