न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

64 गेंदों में 173 रन, 16 चौके और 12 छक्के; मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने मचाया तहलका

नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में 64 गेंदों पर 173 रन की पारी खेली। उन्होंने 16 चौके और 12 छक्के लगाकर 270.31 का स्ट्राइक रेट हासिल किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 08 Sep 2026 4:45:54

64 गेंदों में 173 रन, 16 चौके और 12 छक्के; मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने मचाया तहलका

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी का ऐसा जलवा दिखाया कि स्कोरबोर्ड पर रनों की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। अमृतसर सूरमा की ओर से खेलते हुए नमन ने महज 64 गेंदों में 173 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर अमृतसर सूरमा ने 20 ओवर में 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शुरुआत में लगे झटकों के बाद नमन ने संभाली पारी

मंगलवार को अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। अमृतसर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन शुरुआत उसके लिए अच्छी नहीं रही। सहज धवन सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए राहुल कुमार भी 13 रन ही बना सके।

एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन नमन धीर ने रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी। जश्नप्रीत सिंह ने 41 रन का योगदान दिया, वहीं नमन ने इसके बाद अपनी बल्लेबाजी का अंदाज पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

37 गेंदों में पूरा किया शतक

नमन धीर की पारी की सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार रही। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। पारी के 12वें ओवर में सेंचुरी पूरी करने के बाद भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी पारी को 173 रन तक पहुंचाया।

64 गेंदों पर 173 रन बनाने वाले नमन का स्ट्राइक रेट 270.31 रहा। उनकी पारी में 16 चौके और 12 छक्के आए। यानी उन्होंने अपनी पारी के दौरान चौकों और छक्कों से ही 136 रन बटोरे।

नमन धीर का आईपीएल करियर भी मुंबई इंडियंस के साथ

नमन धीर पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्हें सात मुकाबले खेलने का मौका मिला।

इसके बाद 2025 और 2026 में भी नमन धीर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए। अब तक आईपीएल में वह 37 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 710 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

शेर-ए-पंजाब लीग में दिखा अलग अंदाज

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमा की तरफ से खेलते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। 173 रन की इस पारी ने न केवल अमृतसर सूरमा के स्कोर को 279 रन तक पहुंचाया, बल्कि नमन की पावर हिटिंग भी चर्चा में आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
केजरीवाल का PM मोदी पर तीखा हमला, अडानी को बताया ‘भाई’ और जय शाह को ‘भतीजा’, बोले- 12 साल में सबसे ज्यादा कमाई इन्होंने की
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
कांग्रेस मांगे 150 सीटें, सपा बोली जमीनी हकीकत देखो; यूपी 2027 से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी हलचल
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान’ वाले बयान पर घिरे रेवंत रेड्डी, बीजेपी ने बोला हमला
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम चुनाव से पहले BJP को बड़ी राहत, हासिरानी रथ का नामांकन रद्द करने की कांग्रेस की कोशिश नाकाम
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मिलन प्रधान को बड़ी कानूनी राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘आप नहीं कर पाओगी…’ उदिति सिंह ने एक्स पर लगाए डिमोटिवेट करने के आरोप, ब्रेकअप को बताया ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘वो मुझे कई बार शादी करने को कहते हैं’... निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने पहली बार खुलकर की बात
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
तकिए की बदबू से हैं परेशान? घर पर ही इन आसान तरीकों से करें सफाई
तकिए की बदबू से हैं परेशान? घर पर ही इन आसान तरीकों से करें सफाई