न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 साल बाद IPL में वापसी करेंगे मिचेल स्टार्क, आखिरी बार 2015 खेला था

स्टार्क ने विलो टॉक क्रिकेट पॉडकास्ट को बताया, मैं निश्चित रूप से (अगले) वर्ष में लौट रहा हूं। अन्य बातों के अलावा यह टी20 विश्व कप के लिए भी एक शानदार बढ़त है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 4:13:56

9 साल बाद IPL में वापसी करेंगे मिचेल स्टार्क, आखिरी बार 2015 खेला था

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी की इच्छा जताई है। मिचेल स्टार्क आईपीएल 2015 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा था। इसके बाद से किन्हीं न किन्हीं कारणों से वह आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए। अब वह इस नौ साल के सूखे को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।

ज्ञातव्य है कि मिचेल स्टार्क की गिनती दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में होती है। करीब 9 साल बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी को तैयार हैं। स्टार्क ने कहा है कि जून 2024 में वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। उसकी तैयारी को देखते हुए वह आईपीएल में हिस्सा लेंगे। मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार 2015 आईपीएल खेला था।

ये कहा मिचेल स्टार्क ने

स्टार्क ने विलो टॉक क्रिकेट पॉडकास्ट को बताया, मैं निश्चित रूप से (अगले) वर्ष में लौट रहा हूं। अन्य बातों के अलावा यह टी20 विश्व कप के लिए भी एक शानदार बढ़त है। तो यह देखने का अच्छा मौका है कि क्या किसी की आईपीएल में दिलचस्पी है तो वह टी20 विश्व कप में नेतृत्व करें। यही नहीं, इस सीजन के मुकाबले अगले साल कुछ हद तक शेड्यूल कम बिजी है, इसलिए मुझे लगता है कि यह नीलामी में अपना नाम रखने का सही मौका है।

आरसीबी के लिए खेले 27 मैच

स्टार्क यदि नीलामी में खरीदे जाते हैं तो यह 2015 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी पहली उपस्थिति होगी। मिचेल स्टार्क ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अब तक 27 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 विकेट हासिल किए हैं। वह चोट के कारण 2016 सीजन से चूक गए थे। स्टार्क ने आईपीएल 2017 के लिए हुई नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था, जबकि 2018 में चोट के कारण नाम वापस लेने से पहले उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया था।

मिचेल स्टार्क ने अब तक 82 टेस्ट खेले हैं। मिचेल स्टार्क ने 100 टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई। मिचेल स्टार्क पहले भी इस मील के पत्थर तक पहुंचने की इच्छा जता चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के दौरे कार्यक्रम के अनुसार मिचेल स्टार्क 2025-26 की घरेलू एशेज श्रृंखला के दौरान 100 टेस्ट के मील के पत्थर तक पहुंच सकते हैं।

मिचेल स्टार्क ने इस साल की एशेज श्रृंखला से पहले क्रिकेट.कॉम.एयू को बताया था, ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय तक खेलने के लिए कुछ चीजें न करने का फैसला लेना, मैंने इसे लेकर स्मार्ट बनने की कोशिश की है। मिचेल स्टार्क के आईपीएल से दूर रहने का एक बड़ा कारण यह भी सुनिश्चित करना है कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत