न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शतक से चूके मिचेल मार्श, विश्व कप में डेविड वार्नर के साथ कर सकते हैं ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने तूफानी शुरूआत की। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 78 रन जोड़े। डेविड वार्नर ने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 गेंदों पर 56 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 5:48:39

शतक से चूके मिचेल मार्श, विश्व कप में डेविड वार्नर के साथ कर सकते हैं ओपनिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 32 ओवर में 3 विकेट पर 242 रन बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने तूफानी शुरूआत की। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 78 रन जोड़े। डेविड वार्नर ने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 गेंदों पर 56 रन बनाए।

मिचेल मार्श शतक से चूके


वहीं, मिचेल मार्श शतक से चूक गए। मिचेल मार्श ने 84 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 3 छक्के जड़े। मिचेल मार्श को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने आउट किया। कुलदीप यादव की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल मार्श का कैच पकड़ा। इस तरह मिचेल मार्श शतक बनाने से चूक गए, लेकिन इस खिलाड़ी ने डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की।

मोहाली के बाद इंदौर में मिचेल मार्श को आराम दिया गया था। राजकोट में उन्हें मौका मिला और उन्होंने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के साथ बेहतरीन साझेदारी की। वॉर्नर और मार्श के बीच पहले विकेट लिए 78 रन की साझेदारी हुई। स्मिथ के साथ मार्श ने 137 रन की साझेदारी। इसके बदौलत 2-0 से सीरीज हार चुकी कंगारू टीम ने राजकोट में बड़े स्कोर की नींव रखी। ऐसा नहीं है कि मार्श के पास ओपनिंग का अनुभव नहीं है।

मिचेल मार्श के ओपनिंग में शानदार रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान 3 मैचों की वनडे सीरीज में मिचेल मार्श ने ओपनिंग की थी। वह नंबर 1 पोजिशन पर 2 पारियों में 75 रन बना चुके हैं। नंबर 2 पर 4 पारियों में उन्होंने 96.66 के औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए। बतौर ओपनर उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं। ये सभी रन साल 2023 में बने हैं। वह भी भारत के खिलाफ।

स्टीव स्मिथ ने 61 गेंदों पर 74 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। स्टीव स्मिथ को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आउट किया। वहीं, अब तक भारत के लिए मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराया। इस तरह भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारत ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, जबकि इंदौर वनडे में भारतीय टीम ने 99 रनों से कंगारूओं को शिकस्त दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?