न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैक्सवेल ने लगाया विश्व कप 2023 का सबसे लंबा छ्क्का, श्रेयस अय्यर को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अर्धशतक तक तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने काफी तेज पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए जिसमें एक छक्का इस एकदिवसीय विश्व कप का सबसे लंबा छक्का रहा और उन्होंने इस मामले में भारत के श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 3:52:07

मैक्सवेल ने लगाया विश्व कप 2023 का सबसे लंबा छ्क्का, श्रेयस अय्यर को छोड़ा पीछे

धर्मशाला। जैसे-जैसे विश्व कप 2023 आगे बढ़ता जा रहा है वैसे ही इस विश्व कप के दौरान रोज कोई न कोई नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है। इसके साथ ही हर टीम के खिलाड़ी अलग-अलग अंदाज में नजर आने लगे हैं। विशेष रूप से आस्ट्रेलियाई टीम ने जिस तरह से खराब शुरूआत के बाद अपने दमदार खेल से वापसी की है वह तारीफ के काबिल है। कंगारू टीम के खिलाड़ी अब अलग ही रंग में नजर आने लगे हैं और इसमें ग्लेन मैक्सवेल भी शामिल हैं। इस विश्व कप के शुरुआती मैचों में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला ज्यादा नहीं चला था, लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने एक दिवसीय विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका साथ ही 106 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं इस मैच के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वह अर्धशतक तक तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने काफी तेज पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए जिसमें एक छक्का इस एकदिवसीय विश्व कप का सबसे लंबा छक्का रहा और उन्होंने इस मामले में भारत के श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने कीवी टीम के खिलाफ इस मैच में 24 गेंदों पर 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से बेहद तेज गति से 41 रन बनाए। वह जिस अंदाज में खेल रहे थे न्यूजीलैंड के लिए घातक साबित हो सकते थे, लेकिन उन्हें जेम्स नीशम ने आउट किया। मैक्सवेल के लिए यह पारी यादगार इस वजह से बन गई क्योंकि उन्होंने जो दो छक्के जड़े उसमें से एक वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा सिक्स रहा।

मैक्सवेल ने इस मैच की पहली पारी की 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया जो इस वनडे वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा छ्क्का साबित हुआ। यह छक्का 104 मीटर लंबा था और इस छक्के को लगाने के बाद मैक्सवेल ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में 101 मीटर का छक्का लगाया था। मैक्सवेल ने सबसे लंबा छक्का मिचेल सैंटनर की गेंद पर लगाया। इस वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 98 मीटर छक्का लगाया है। वर्ल्ड कप की बात करें तो नीशम, मैक्सवेल पर हावी रहे हैं। मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में नीशम के 4 गेंदों का सामना किया है और इसमें एक भी रन नहीं बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत