न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जुरेल और भरत ने खेली अर्द्धशतकीय पारियाँ

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में केएल राहुल समेत 3 विकेटकीपर्स का चयन हुआ है। इशान किशन की जगह केएस भरत और ध्रुव जुरेल को चुना गया है। चयन के अगले ही दिन भरत और जुरेल ने बेहतरीन पारी खेली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:56:25

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जुरेल और भरत ने खेली अर्द्धशतकीय पारियाँ

अहमदाबाद। ध्रुव जुरेल और केएस भरत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए चयन के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो दिवसीय मैच के दौरान शनिवार, 13 जनवरी को दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। दोनों खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट भी बेहतरीन रहा और कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग 11 चुनने को लेकर अच्छा सिरदर्द दे दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में केएल राहुल समेत 3 विकेटकीपर्स का चयन हुआ है। इशान किशन की जगह केएस भरत और ध्रुव जुरेल को चुना गया है। चयन के अगले ही दिन भरत और जुरेल ने बेहतरीन पारी खेली। भरत ने 69 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.75 का रहा।

जुरेल ने 131.58 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

जुरेल ने काफी तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। 131.58 उनका स्ट्राइक रेट रहा। जुरेल जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 398 रन था। 22 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रहा है। इससे पहले रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए पहली पारी में 63 रन बनाए थे। रिंकू सिंह के साथ उन्होंने 143 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 302 रन तक पहुंचने में मदद की थी।

भरत ने सरफराज के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की

भरत ने सरफराज खान के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। जब वह आउट हुए तो टीम का स्कोर 331 रन था। भरत के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए। कुछ ही देर बाद सरफराज खान भी 96 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। जुरेल ने इसके बाद मानव सुथार के साथ मिलकर 43 रन की साझेदारी की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?