न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान पठान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, चेक-इन काउंटर पर पत्नी-बच्चों के साथ डेढ़ घंटे खड़ा रखा

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान और उनके परिवार को बुधवार (24 अगस्त) को मुंबई एयरपोर्ट पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। इरफान पठान और उनके परिवार को विस्तारा के चेक-इन काउंटर पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 10:49:00

इरफान पठान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, चेक-इन काउंटर पर पत्नी-बच्चों के साथ डेढ़ घंटे खड़ा रखा

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान और उनके परिवार को बुधवार (24 अगस्त) को मुंबई एयरपोर्ट पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। इरफान पठान और उनके परिवार को विस्तारा के चेक-इन काउंटर पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया। इरफान पठान एशिया कप 2022 के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने वाला है। इरफान इसी के लिए दुबई रवाना हुए हैं।

यह आरोप खुद इरफान पठान ने लगाए हैं। इरफान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। इरफान ने बताया कि इस दौरान उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे।

इरफान पठान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज (बुधवार) मैं मुंबई से दुबई विस्तारा की फ्लाइट यूके-201 से रवाना हो रहा था। इसी दौरान चेक-इन काउंटर पर मेरे साथ बुरा बर्ताव किया गया। मेरी कन्फर्म टिकट में विस्तारा ने हेरफेर कर दिया। इस समस्या के समाधान के लिए मुझे काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़े रहना पड़ा। मेरे साथ पत्नी, एक 8 महीने और एक 5 साल का बच्चा भी था।'

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'ग्राउंड स्टाफ काफी बहाने बना रहा था और उनका व्यवहार भी काफी खराब था। मेरे अलावा भी वहां कई यात्री थे, जिन्हें इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने फ्लाइट को ओवरसोल्ड कैसे कर दिया और मैनेजमेंट ने भी इसे कैसे मंजूरी दे दी? मैं अथॉरिटी से निवेदन करता हूं कि इस मामले में जल्द कोई कार्रवाई करें, ताकी जिस अनुभव से मैं गुजरा हूं, कोई और ना गुजरे।'

इरफान पठान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद करता हूं कि आप इसे ध्यान देंगे और एयर विस्तारा में सुधार करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?