न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL Auction: विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके रोवमैन पॉवेल, ट्रेविस हेड पर हैदराबाद ने लगाया करोड़ों का दांव

50 लाख बेस प्राइस वाले करुण नायर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। इसके अलावा 50 लाख बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 3:55:44

IPL Auction: विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके रोवमैन पॉवेल, ट्रेविस हेड पर हैदराबाद ने लगाया करोड़ों का दांव

आईपीएल के इतिहास पहली बार कोई महिला ऑक्शन करा रही है। पहली बार ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जा रहा है। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों को लिया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई के कोका कोला एरेना में आयोजित किया जा रहा है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं और इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं।

2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ मैच विनिंग शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में मोटी रकम मिली। उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लंबी होड़ दिखी। हालांकि, अंत में हैदराबाद ने हेड को अपनी टीम में शामिल किया।

2 करोड़ बेस प्राइज वाले ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनके लिए 6 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई, लेकिन हैदराबाद ने मोटी रकम देकर हेड को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

ज्ञातव्य है कि ट्रेविस हेड को पिछले साल यानी आईपीएल 2023 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। वह आईपीएल 2023 की ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ शतक और फिर टी20 सीरीज में कुछ तूफानी पारियां खेलने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि हेड को करोड़ों रुपये मिलेंगे।

रोवमैन पॉवेल बिके बहुत महंगे

राजस्थान रॉयल्स ने रोवमैन पॉवेल को 7.40 करोड़ की कीमत में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। पॉवेल की बेस प्राइज़ 1 करोड़ रुपये की थी। इससे पिछले सीज़न में पॉवेल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। दिल्ली ने 2023 में पॉवेल को 2.80 करोड़ की प्राइज़ में खरीदा था, लेकिन 2024 आईपीएल से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। अब राजस्थान ने उन पर बड़ी बोली लगाते हुए अपने खेमें में शामिल कर लिया है।

हैरी ब्रूक को मिले सिर्फ 4 करोड़ रुपये

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल ऑक्शन के पहले सेट में ही हैरी ब्रूक का नाम था। इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज का नाम आते ही दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी इस खिलाड़ी के लिए बोली लगाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली की टीम ने ही इस खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

शार्दुल और अजमतुल्लाह भी बिके

अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने में चेन्नई और हैदराबाद ने रुचि दिखाई। अंत में चेन्नई ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा।

रचिन रवींद्र को CSK ने खरीदा

50 लाख बेस प्राइस वाले रचिन रवींद्र को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ लगी। रचिन रवींद्र ने हालही में वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों टीमों ने जमकर बोली लगाई और उनका प्राइज़ 50 लाख से 1.8 करोड़ पहुंचा दिया। अंत में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK ने उन्हें खरीद लिया।

वनिंदू हसरंगा को हैदराबाद ने खरीदा

श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ की उनकी बेस प्राइज़ पर लिया है। हसरंगा पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का हिस्सा थे। चोट के चलते हसरंगा वर्ल्ड कप 2023 में नहीं खेले थे।

स्टीव स्मिथ, मनीष पांडे और करुण नायर नहीं बिके

50 लाख बेस प्राइस वाले करुण नायर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। इसके अलावा 50 लाख बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

राइली रूसो को नहीं मिला खरीदार

दो करोड़ बेस प्राइस वाले विस्फोटक बल्लेबाज को इस ऑक्शन में अब तक कोई खरीदार नहीं मिला है। वह नीलामी में नहीं बिके, उनके पास इस ऑक्शन के अंत में एक और मौका होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत