न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोहली ने इसे बताया टर्निंग पॉइंट, विलियमसन ने दी यह रिएक्शन, उमरान ने फेंकी सबसे तेज गेंद

सनराइजर्स हैदराबाद ने अबु धाबी में बुधवार को आईपीएल-14 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 रन से हरा दिया। हालांकि बेंगलोर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 11:15:03

IPL-14 : कोहली ने इसे बताया टर्निंग पॉइंट, विलियमसन ने दी यह रिएक्शन, उमरान ने फेंकी सबसे तेज गेंद

सनराइजर्स हैदराबाद ने अबु धाबी में बुधवार को आईपीएल-14 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 रन से हरा दिया। हालांकि बेंगलोर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन इस हार के साथ उसके दूसरे नंबर पर रहने की उम्मीदें कम हो गई। बेंगलोर के अब 13 मैच से 16 अंक हैं। पहले स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (20) व दूसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स (18) हैं। हैदराबाद की चुनौती पहले ही खत्म हो चुकी है।

उसके अब 13 मैच में 6 अंक है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। बेंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने 141/7 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 31 और जेसन रॉय ने 44 रन की पारी खेली। हर्षल पटेल ने तीन, डेनियल क्रिस्टियन ने दो और चहल व गार्टन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बेंगलोर छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। ग्लेन मैक्सवेल ने 40 और देवदत्त पड्डीकल ने 41 रन का योगदान दिया।

बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मैक्सवेल के रन आउट होने को टर्निंग पॉइंट बताया। कोहली ने कहा कि पड्डीकल और मैक्सवेल ने अच्छा मंच तैयार किया था। मैक्सवेल का रन आउट होना हमारे लिए महत्वपूर्ण लम्हा रहा। डिविलियर्स की मौजूदगी में आप हमेशा मैच में बने रहते हो लेकिन ये तभी संभव हो पाता है जब आप लय में हों। शाहबाज ने उस समय अहम पारी खेलकर हमें वापसी दिलाई। ये काफी करीबी मुकाबला रहा।

कोई भी इसे जीत सकता था। सनराइजर्स ने धैर्य बनाए रखा और हमें जीत दर्ज करने से रोका। चहल अब काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने गेंदबाजी पर काफी काम किया है। आईपीएल हर साल एक टैलेंट देता है और उमरान मलिक को 150 किमी प्रति घंटे से तेज रफ्तार वाली गेंद फेंकते देखना अच्छा लगा। ऐसे खिलाड़ियों का ध्यान रखना जरूरी है।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,kane williamson,umran malik,sunrisers hyderabad,rcb,sports news in hindi

मैक्सवेल को रन आउट करना रहा सुखद : विलियमसन

हैदराबाद के कप्तान व मैन ऑफ द मैच केन विलियमसन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सीजन हमारे लिए बेहद मुश्किल रहा लेकिन इस तरह के छोटे-छोटे सुधार देखकर खुशी होती है। परिस्थितियां कठिन हैं लेकिन जिस तरह मैच की दूसरी पारी में दिल से मुकाबला किया वो संतोषजनक रहा। हमारी कोशिश पॉवरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की थी। गेंद पिच पर रुककर आ रही था। आपको उसका सामना करने के लिए दो कदम पीछे जाकर दोबारा सामने आना पड़ रहा था।

बावजूद इसके हम आरसीबी के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहे। मैक्सवेल को रन आउट करना सुखद था। मुश्किल विकेटों पर वे आसानी से रन बना रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया खासकर अंतिम ओवरों में। उमरान स्पेशल खिलाड़ी हैं। हम उन्हें दो साल से नेट्स पर गेंदबाजी करते देख रहे हैं। ये उनके लिए बेहतरीन पल है कि उन्हें मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित किया। ईमानदारी से कहूं तो उनका प्रदर्शन अचंभित करने वाला है।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,kane williamson,umran malik,sunrisers hyderabad,rcb,sports news in hindi

जम्मू के उमरान मलिक को मिला आईपीएल का पहला विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के 21 साल के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने बेंगलोर के खिलाफ अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया। उन्होंने विकेटकीपर केएस भरत को आउट करके आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया। जम्मू के उमरान ने पारी के 9वें ओवर में लगातार पांच गेंदें 150 किमी/घंटे से भी ज्यादा स्पीड से डाली। चौथी गेंद 152.95 किमी प्रति घंटे की स्पीड से डाली गई जो आईपीएल-14 की सबसे तेज गेंद रही। उमरान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 152.75 की रफ्तार से एक गेंद की थी। उमरान का जन्म 22 नवंबर 1999 को श्रीनगर में हुआ था। वे जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत