न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंत ने की सचिन की बराबरी, हेतमायेर का कैच टपका विलेन बना ये फील्डर, सनी ने मुंबई के लिए कहा...

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई में खेले गए आईपीएल-14 के 50वें मुकाबले में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 12:16:42

पंत ने की सचिन की बराबरी, हेतमायेर का कैच टपका विलेन बना ये फील्डर, सनी ने मुंबई के लिए कहा...

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई में खेले गए आईपीएल-14 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। दिल्ली अब अंकतालिका में शीर्ष पर है। दिल्ली ने इस सीजन के दोनों मुकाबलों में चेन्नई को मात दी। इस जीत के साथ ही पंत ने एक खास उपलब्धि हासिल की। मैच के दिन 4 अक्टूबर को पंत का 24वां बर्थडे था। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई कप्तान अपने जन्मदिन पर जीता हो। इससे पहले 2011 में सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान 24 अप्रैल को अपने बर्थडे पर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई थी।

इसके अलावा दिल्ली पहली टीम बन गई है, जिसने एक सीजन में चेन्नई और मुंबई के खिलाफ खेले गए दोनों मैच जीते हैं। आईपीएल-14 की शुरूआत से ठीक पहले श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई थी। इस बीच, पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पंत को अनोखे अंदाज में बधाई दी। युवराज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और पंत को भारतीय टीम का फ्यूचर कप्तान बताया। युवराज ने लिखा कि, 'पाजी मेरा बर्थडे आ गया! सब ज़ोर से बोलो हैप्पी बर्थडे। जन्मदिन मुबारक हो ऋषभ पंत। खूब मेहनत करो और तरक्की पाओ। भारत के भविष्य के कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आईपीएल और टी20 विश्व कप के लिए गुड लक। ढेर सारा प्यार और बधाइयां।

ipl-14,indian premier league,krishnappa gowtham,rishabh pant,sunil gavaskar,sports news in hindi

कृष्णप्पा गौतम ने क्रूशल टाइम पर छोड़ा हेतमायेर का कैच

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई को मिली हार, जीत में भी बदल सकती थी अगर 18वें ओवर में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेतमायेर का कैच नहीं छूटा होता। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंद में 28 रन चाहिए थे। ड्वेन ब्रावो की पहली दो गेंद पर एक बाउंड्री आई। ब्रावो ने तीसरी गेंद लगभग फुल टॉस डाली, जिसे हेतमायर ने हवा में खेला और गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर तैनात कृष्णप्पा गौतम के पास पहुंची। उन्होंने कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। साथ ही चार रन के लिए बाउंड्री से बाहर भी चली गई।

इस जीवनदान के बाद हेतमायर (नाबाद 28) दिल्ली को मैच जिताकर ही लौटे। गौतम मैच में अर्धशतक जमाने वाले अंबाति रायुडू की जगह 12वें खिलाड़ी के रूप में फील्डिंग कर रहे थे। मैच के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। गौतम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उन्हें चेन्नई ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। गौतम पूर्व में राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य थे।

ipl-14,indian premier league,krishnappa gowtham,rishabh pant,sunil gavaskar,sports news in hindi

वापसी के लिए जानी जाती है मुंबई इंडियंस : गावस्कर

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस बार काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। वह आईपीएल-14 के प्लेऑफ में जगह बनाने को लेकर जूझ रही है। उसके 12 मैच में 5 जीत से 10 अंक है और वह 7वें स्थान पर है। उसे आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है। इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस वापसी कर सकती है। उन्होंने अपने कॉलम में लिखा कि राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर करने के लिए मुंबई को सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

मुंबई अभी तक बेहद औसत नजर आई है। बल्लेबाजों ने बाउंड्री लगाने के तुरंत बाद बेहद खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए। बहुत अच्छी गेंद की बजाय बल्लेबाज गलतियों की वजह से आउट हुए। उनकी रनिंग भी काफी खराब नजर आ रही है। फील्डिंग में बेवजह थ्रो फेंके जा रहे हैं। क्या ये टीम जबरदस्त वापसी करेगी ये एक बड़ा सवाल है लेकिन चैंपियन टीम ऐसा करने के लिए जानी जाती है। मुंबई ने पहले भी ये दिखाया है कि मुश्किल हालात से कैसे निकला जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत