न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर, पढ़ें-विलियमसन और पंजाब के कप्तान राहुल की रिएक्शन

आईपीएल-14 में शनिवार रात शारजाह में खेले गए 37वें मुकाबले में किंग्स पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रन से हरा दिया। इस हार के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 11:55:51

IPL-14 : हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर, पढ़ें-विलियमसन और पंजाब के कप्तान राहुल की रिएक्शन

आईपीएल-14 में शनिवार रात शारजाह में खेले गए 37वें मुकाबले में किंग्स पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब की उम्मीदें जिंदा हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन का मामूली स्कोर बनाया। एडेन मार्कराम ने 27, कप्तान लोकेश राहुल ने 21, हरप्रीत बरार ने 18, क्रिस ने गेल ने 14, दीपक हूडा ने 13, और नाथन एलिस ने 12 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच जेसन होल्डर ने 3 विकेट लिए। जवाब में हैदराबाद 7 विकेट खोकर 120 रन तक ही पहुंच पाई। होल्डर ने 47 रन ठोके। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 31, मनीष पांडे ने 13 और केदार जाधव ने 12 रन का योगदान दिया। रवि बिश्नोई ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन हार से बेहद निराश नजर आए।

ipl-14,indian premier league,kane williamson,lokesh rahul,kings punjab,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने की इस खिलाड़ी की तारीफ

विलियमसन ने हालांकि बॉलिंग और फील्डिंग यूनिट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाजों और फील्डर्स ने शानदार काम किया। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी। हम मैच जीतने के करीब पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। जेसन होल्डर ने शानदार प्रयास किया। यह सत्र काफी निराशाजनक रहा। हमें पहले हाफ से कुछ सबक लेना चाहिए था। यह सेशन हमारे लिए बेहद बुरा साबित हुआ। हमें कई चीजों पर काम करने की जरूरत है। बाकी बचे हुए मैचों में हम अपनी हार से सबक लेने की कोशिश करेंगे। पंजाब ने जोरदार अटैक किया। हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत थी। हैदराबाद की यह 9 मैच में 8वीं हार थी। शेष पांच मैच जीतने पर भी उसके 12 ही अंक होंगे। टीम ने आईपीएल-14 के पहले फेज में डेविड वार्नर को कप्तानी से हटा दिया था।

ipl-14,indian premier league,kane williamson,lokesh rahul,kings punjab,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

राहुल ने कहा, इनके विकेट मिलने से हुआ रास्ता साफ

दूसरी ओर, पंजाब के अब 10 मैच में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं। वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। मैच जीतने के बाद पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम कुछ मनोरंजक क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले दो या तीन साल से हमारे साथ ऐसा हो रहा था लेकिन इस बार हमें उम्मीद थी कि हम जीत जाएंगे। हम 20-30 रन और बनाना चाहते थे लेकिन इतने कम स्कोर के बाद भी हमें यकीन था कि हम मैच जीत सकते हैं। हमें विश्वास था कि स्थिति चाहे कैसी भी हो हमारे गेंदबाज विपक्षी टीम को आउट कर सकते हैं। हमारे लिए शमी ने अच्छी शुरुआत की।

उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। वार्नर और विलियमसन के रूप में बड़े विकेट मिलने से मैच का रास्ता साफ हो गया। हमारे स्पिनरों ने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर जीत की राह बना दी। अगर आप यहां बल्लेबाजी करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि यह ऐसी सतह नहीं है जिस पर 160-170 रन बन जाएं। हरप्रीत हमारे लिए बढ़िया रहे। उन्होंने हमारे लिए कुछ गेम खत्म किए हैं। हैदराबाद के लिए होल्डर का प्रयास सराहनीय रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत