न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैक्सवेल ने ऐसे लगाई क्रिस्टियन के ट्रोलर्स को लताड़, कोहली के लिए ऐसा बोले सनी-वॉन, फिर छलका वार्नर का दर्द

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल-14 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 9:19:09

मैक्सवेल ने ऐसे लगाई क्रिस्टियन के ट्रोलर्स को लताड़, कोहली के लिए ऐसा बोले सनी-वॉन, फिर छलका वार्नर का दर्द

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल-14 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो गेंद बाकी रहते चार विकेट से हरा दिया। हार के बाद आरसीबी के फैंस ने पारी का आखिरी ओवर डालने वाले ऑस्ट्रेलियाई मीडियम पेसर डेनियल क्रिस्टियन पर गुस्सा निकाला। हकीकत ये है कि क्रिस्टियन के आखिरी ओवर में केकेआर को सिर्फ सात रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बाकी थे। क्रीज पर कप्तान इयोन मोर्गन और शाकिब उल हसन जैसे दिग्गज थे। ऐसे में क्रिस्टियन को दोषी बताना समझ से परे है।

यहां तक की उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को भी ट्रोल किया गया। हालांकि उन्हें साथी कंगारू खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल सहित पूरी टीम का समर्थन मिला है। आरसीबी के आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में क्रिस्टियन और उनके परिवार के खिलाफ हो रही ट्रोलिंग का विरोध किया गया। मैक्सवेल ने भी ट्विटर पर लिखा कि आरसीबी के लिए अच्छा सीजन रहा। दुर्भाग्य से हम थोड़े ढीले पड़ गए। कुछ लोग जो सोशल मीडिया पर गंदगी फैला रहे हैं वो घृणास्पद है। हम इंसान हैं जो हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। अपशब्द कहने के बजाए अच्छा व्यक्ति बनने की कोशिश करें। सोशल मीडिया पर कुछ डरावने लोग हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

ipl-14,indian premier league,glenn maxwell,virat kohli,david warner,sunil gavaskar,michael vaughan,sports news in hindi

गावस्कर ने आरसीबी के कप्तान कोहली का किया बचाव तो वॉन ने...

पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर आलोचना के बीच विराट कोहली की तरफदारी की है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि कोहली ने आरसीबी को उस तरह की पहचान दिलाई है जो बहुत कम क्रिकेटर अपनी फ्रेंचाइजी टीम को दिला पाए हैं। सभी चीजें उस तरह से नहीं होती जैसे खिलाड़ी चाहते हैं। हर कोई चीजों को शीर्ष पर खत्म करना चाहता है। ये चीजें हमेशा आपके या प्रशंसकों की इच्छा के अनुसार नहीं होती हैं। देखिए सर डॉन ब्रैडमैन के साथ क्या हुआ। उनकी आखिरी पारी में सिर्फ चार रन चाहिए थे और वे 0 पर आउट हो गए। सचिन तेंदुलकर शतक के साथ समाप्त करना चाहते थे, उन्होंने मुंबई में अपने 200वें टेस्ट में 74 रन बनाए।

कोहली का टीम पर हमेशा प्रभाव रहा है। एक साल था जब उन्होंने 973 रन बनाए। कोहली 2013 में टीम के कप्तान बने थे और उनके नेतृत्व में आरसीबी चार बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। दूसरी ओर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ‘क्रिकबज’ से कहा कि कोहली को ईमानदारी से मानना होगा कि राष्ट्रीय टीम और आरसीबी के लिए वनडे क्रिकेट और टी20 में वे ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके। आईपीएल में कोहली की कप्तानी की विरासत यही होगी कि वे खिताब नहीं जीत सके। टॉप लेवल के खेल में आपको बाधा पार करनी होती है, चैम्पियन बनना होता है, खासकर तब, जब आप कोहली के स्तर के खिलाड़ी हों।

ipl-14,indian premier league,glenn maxwell,virat kohli,david warner,sunil gavaskar,michael vaughan,sports news in hindi

सनराइजर्स हैदराबाद ने वार्नर को पहले कप्तानी से हटाया, फिर यूएई में...

आईपीएल की पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के सलामी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने हाल में टीम से अलग होने का ऐलान किया था। वार्नर आईपीएल-14 की शुरुआत में कप्तान थे, लेकिन इसके बाद खराब फॉर्म के चलते उनसे कप्तानी छीनकर न्यूजीलैंड के केन विलियमन को दे दी गई। इसके बाद आईपीएल-14 के यूएई फेज में कुछ मैच के बाद उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। अब वार्नर ने फिर से अपनी पीड़ा बताई है। वार्नर ने स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा कि किसी ने मुझे यह तक नहीं बताया कि क्यों मुझसे कप्तानी छीनी गई। टीम मालिकों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के लिए भी मेरे मन में काफी सम्मान है।

जब भी कोई निर्णय लिया जाता है, तो इसे सर्वसम्मति से लिया जाना चाहिए। आप नहीं जानते कि कौन व्यक्ति आपके खिलाफ जा रहा है और कौन नहीं। मैंने हैदराबाद के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं और इस आईपीएल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केवल चार खराब मैच का अनुभव रहा। मेरे साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया वह पचाना मुश्किल है। फिर भी हैदराबाद मेरा दूसरा घर है और मैं एक बार फिर उसकी ओर से खेलना पसंद करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत