न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोलकाता ने दिल्ली को हरा मजबूत किया प्लेऑफ का दावा, पंत ऐसे बने नं.1 बल्लेबाज

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (28 सितंबर) को आईपीएल-14 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 8:03:48

IPL-14 : कोलकाता ने दिल्ली को हरा मजबूत किया प्लेऑफ का दावा, पंत ऐसे बने नं.1 बल्लेबाज

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (28 सितंबर) को आईपीएल-14 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जीत दर्ज की। कोलकाता ने पिछली बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स को 10 गेंद पहले 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता का प्लेऑफ (अंतिम 4) के लिए दावा मजबूत हो गया। दो बार की चैंपियन कोलकाता के अब 11 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। वह चौथे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर, दिल्ली की 11 मैच में यह तीसरी ही हार है और वह अब भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

आज कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। गेंदबाजों ने उनके फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए दिल्ली जैसी मजबूत टीम को 127/9 रन के साधारण स्कोर पर ही रोक दिया। लोकी फर्ग्यूसन, सुनील नरेन व पार्ट टाइम बॉलर वेंकटेश अय्यर ने 2-2 और टिम साउदी ने एक विकेट लिया। संदीप वारियर व वरुण चक्रवर्ती को एक भी सफलता नहीं मिली। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत व ओपनर स्टीवन स्मिथ ने 39-39 रन की पारी खेली। शिखर धवन ने 24 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (1) व शिमरोन हेतमायेर (4) फ्लॉप रहे।

ipl-14,indian premier league,kkr,kolkata knight riders,delhi capitals,kolkata vs delhi,rishabh pant,sports news in hindi

कोलकाता के लिए नितिश राणा व सुनील नरेन की रही अहम पारियां

जवाब में कोलकाता को भी रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि टीम 18.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। नितिश राणा ने 27 गेंद पर दो चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बना जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। ओपनर शुभमन गिल ने 30 और बेहतरीन फॉर्म में खेल रहे वेंकटेश ने 14 रन बनाए। मोर्गन खाता भी नहीं खोल सके।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के बल्ले से 12 रन निकले। अंतिम ओवरों में नरेन ने 10 गेंद पर एक चौके व दो छक्कों की मदद से 21 रन जुटा कोलकाता को जीत की ओर ले गए। दिल्ली की ओर से आवेश खान तीन विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रहे। चार अन्य गेंदबाजों एनरिक नॉर्त्जे, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव व कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया। अक्षर को कोई विकेट नहीं मिला।

ipl-14,indian premier league,kkr,kolkata knight riders,delhi capitals,kolkata vs delhi,rishabh pant,sports news in hindi

ऋषभ पंत ने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। पंत ने 39 रन बनाए। इसके साथ ही वे दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा। पंत ने 79 मैच में 36 की औसत से 2390 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 14 अर्धशतक शुमार हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148 का है। वे 214 चौके और 109 छक्के लगा चुके हैं। सहवाग ने 2382 रन बनाए थे। इसमें आईपीएल के साथ चैंपियंस लीग टी20 के रन भी शामिल हैं।

सहवाग ने आईपीएल के 79 मैच में 29 की औसत से 2174 रन जुटाए। इनमें एक शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं। स्ट्राइक रेट 160 का रहा। इसके अलावा उन्होंने चैंपियंस लीग के 7 मैच में 35 की औसत से 208 रन बनाए। आईपीएल में दिल्ली के लिए एक और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने 82 मैच में 32 की औसत से 2291 रन बटोर लिए हैं। उनके खाते में 16 अर्धशतक हैं। स्ट्राइक रेट 126 की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत