Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे महंगे मौरिस पर भड़का ये दिग्गज! इन्होंने राहुल को बताया कोहली-रोहित से बढ़िया, आकाश चोपड़ा बोले...

आईपीएल-14 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और व प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। विकेटकीपर संजू सैमसन की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 9:03:31

सबसे महंगे मौरिस पर भड़का ये दिग्गज! इन्होंने राहुल को बताया कोहली-रोहित से बढ़िया, आकाश चोपड़ा बोले...

आईपीएल-14 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और व प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। विकेटकीपर संजू सैमसन की कप्तानी में खेल रही राजस्थान ने 14 मुकाबलों में से 5 ही जीते, जबकि 9 में हार झेलनी पड़ी। राजस्थान 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर रही। राजस्थान ने इस साल दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को टीम के साथ जोड़ा था। राजस्थान ने मौरिस के लिए सर्वाधिक 16.25 करोड़ रुपए खर्चे, लेकिन वे अपेक्षाओं पर जरा भी खरे नहीं उतरे। आक्रामक बल्लेबाज की छवि रखने वाले मौरिस ने 11 मैच में सिर्फ 67 रन बनाए। साथ ही बतौर मीडियम पेसर उनके खाते में 15 विकेट आए।

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर व कमेंटेटर सुनील गावस्कर उनसे बेहद खफा नजर आए। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि जब राजस्थान ने मौरिस को शामिल किया था तब उनसे काफी उम्मीदें थीं। मुझे पता है कि उम्मीदों पर खरा उतरना हमेशा संभव नहीं होता है। वे सिर्फ वादा करने वाले खिलाड़ियों की तरह हैं, लेकिन अपने पूरे करियर में उन्होंने शायद ही कभी कुछ दिया हो। ये बात सिर्फ आईपीएल में ही नहीं है। मौरिस अपने देश के लिए भी कभी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। मौरिस कभी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाए हैं क्योंकि उनमें टेंपरामेंट की काफी कमी है। अगर आपको सफल होना है तो प्रतिभा के साथ-साथ टेंपरामेंट बेहद जरूरी होती है जिसकी कमी उनमें साफ तौर पर दिखती है।


ipl-14,indian premier league,lokesh rahul,chris morris,akash chopra,sunil gavaskar,sports news in hindi गौतम गंभीर हुए पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल के फैन

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर टीम इंडिया के ओपनर और पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल के फैन हो गए हैं। राहुल ने आईपीएल-14 में 600 से ज्यादा रन ठोक दिए और ओरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज उनके आस-पास भी नहीं हैं। राहुल की कप्तानी में हालांकि पंजाब एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई, लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ आखिरी लीग मैच में नाबाद 98 रन की तूफानी पारी खेली।

गंभीर ने ईएसपीएन-क्रिकइंफो के शो में कहा कि अगर आप ऐसे (चेन्नई के खिलाफ) बल्लेबाजी कर सकते हो, तो ऐसी ही बल्लेबाजी क्यों नहीं करते? राहुल के पास संभवतः रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा काबिलियत है। मैं सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि मैंने उन्हें चेन्नई के खिलाफ ऐसा करते देखा, उनके पास असल में है। उनके पास भारत में किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा शॉट्स हैं। उन्होंने फिर से ये करके दिखाया है।


ipl-14,indian premier league,lokesh rahul,chris morris,akash chopra,sunil gavaskar,sports news in hindi इन दो खिलाड़ियों को रिटेन करे मुंबई इंडियंस : चोपड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि मुंबई इंडियंस को अगले साल के ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहिए। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुंबई को नीलामी से पहले कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहिए। मुंबई के पास वैसे किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। आप इनके बारे में भी सोच सकते हैं।

हालांकि रोहित और बुमराह टीम के दो सबसे बड़े रिटेंशन होने चाहिए। आईपीएल के इतिहास में मुंबई सफलतम टीम है। मुंबई ने पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की है लेकिन इस सीजन के दूसरे फेज में गत विजेता की हालत पतली हो गई। रोहित यूएई में शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे। साथ ही हार्दिक की सेवाएं भी नहीं मिली थीं। हार्दिक ने तो जल्द ही होने वाले विश्व कप को देखते हुए एक भी मैच में बॉलिंग नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology