न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय मुक्केबाजों ने पेरिस ओलम्पिक के लिए बढ़ाए कदम, सचिन-संजीत ने दर्ज की जीत

भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। सचिन सिवाच (57 किग्रा) और संजीत कुमार (92 किग्रा) ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 7:54:34

भारतीय मुक्केबाजों ने पेरिस ओलम्पिक के लिए बढ़ाए कदम, सचिन-संजीत ने दर्ज की जीत

भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। सचिन सिवाच (57 किग्रा) और संजीत कुमार (92 किग्रा) ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली है। पेरिस ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना है। सचिन को पेरिस खेलों में क्वालीफाई करने के लिए दो और मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि उनके 57 किग्रा वर्ग से सिर्फ तीन मुक्केबाजों को ओलंपिक में जगह मिलेगी। राउंड ऑफ 64 में संजीत को बाई मिली थी और उन्हें भी अब दो और मुक्केबाजों को हराना होगा क्योंकि उनके वजन वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले चारों मुक्केबाजों को पेरिस खेलों का कोटा मिलेगा।

सचिन ने प्री क्वार्टर फाइनल में तुर्किये के ओलंपियन बटुहान सिफ्टसी को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। संजीत ने राउंड ऑफ 32 में वेनेजुएला के लुई सांचेज को इसी अंतर से मात दी। अनुभवी मुक्केबाज के खिलाफ सचिन ने पहले राउंड से ही ताबड़तोड़ प्रहार किए और उनकी यह रणनीति कामयाब रही क्योंकि भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया। दूसरे राउंड में भी सचिन ने एकतरफा जीत दर्ज की। सिफ्टसी ने तीसरे और अंतिम राउंड में वापसी की कोशिश की लेकिन यह नाकाफी था क्योंकि सचिन मजबूत बढ़त बना चुके थे।

संजीत और सांचेज के बीच मुकाबले में भी भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई। एशियाई चैंपियनशिप 2021 के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने पहले राउंड में विरोधी को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया।

सांचेज ने दूसरे और तीसरे राउंड में वापसी की कोशिश की लेकिन अनुभवी संजीत ने उनसे दूरी बनाए रखी और पलटवार पर मुक्के जड़ते हुए जीत दर्ज की। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 51 किग्रा वर्ग में मैक्सिको के मॉरिसियो रुईज से भिड़ेंगे जबकि जैस्मिन महिला 57 किग्रा वर्ग में अजरबेजान की माहसती हमजाएवा का सामना करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल