न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल से शुरू हो रही भारत-आस्ट्रेलिया वनडे सीरीज, विश्व कप की दृष्टि से महत्वपूर्ण, रोहित-विराट को मिला आराम

पंजाब में मोहाली के आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे श्रृंखला का पहला मैच कल से खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट होगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 6:03:32

कल से शुरू हो रही भारत-आस्ट्रेलिया वनडे सीरीज, विश्व कप की दृष्टि से महत्वपूर्ण, रोहित-विराट को मिला आराम

मोहाली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे सीरीज के तहत वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ड्रेस रिहर्सल मैदान उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की शुरुआत में भारत को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था, लेकिन टीम इंडिया एशियाई चैंपियन के रूप में इस सीरीज में आत्मविश्वास से भरी टीम होगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने हालिया वनडे मैच में 2-0 की बढ़त लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका से 2-3 से हार गया। दोनों टीमों में दिग्गज सूरमाओं की भरमार है तो मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

पंजाब में मोहाली के आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे श्रृंखला का पहला मैच कल से खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट होगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दोनों क्रिकेट टीमें चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित होटल द ललित में रुकी हुई हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर कल होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क अपनी फिटनेस के कारण टीम से बाहर हो गए है, जबकि पिछले दिनों से टीम से बाहर रह रहे स्टीव स्मिथ को टीम में जगह मिली है। टीम ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि उन्होंने अपनी टीम में चार फ्रंटलाइन गेंदबाजों को चुना है। वह हर परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। विशेष रूप से जंपा न केवल रन रेट ठीक रखते हैं, बल्कि डेथ ओवरों में विकेट लेने में भी प्रभावी हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित बड़े प्लेयर्स को दिया गया है आराम

शुरुआती दो वनडे के लिए केएल राहुल कप्तान हैं, जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या जैसे बड़े खिलाड़ी तीसरे वनडे के लिए वापसी करेंगे। इसे सीरीज से कहीं अधिक वनडे वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच की तरह देखा जा रहा है। रोहित शर्मा और बड़े खिलाड़ी आराम के बाद जो मैदान पर वापसी करेंगे तो वनडे वर्ल्ड कप खत्म करने के बाद ही मैदान छोड़ेंगे।

मैच पर बारिश का साया

शुक्रवार को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच पर बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बारिश के आसार बताए गए हैं। पिछले कई दिनों से ट्राईसिटी को मौसम विभाग ने आइसोलेशन जोन में रखा था। लेकिन शुक्रवार को गरज और चमक के साथ यहां पर बारिश की संभावना जताई है। इस कारण होने वाले इस मैच पर भी खतरा मंडराया हुआ है।

दोनों टीमें करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की क्रिकेट टीम आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। इसमें 12:15 ऑस्ट्रेलिया की टीम प्रेस को संबोधित करेंगी। उसके बाद 1:00 से अपना अभ्यास शुरू करेगी। वही भारतीय क्रिकेट टीम 5:15 मीडिया से मुखातिब होगी।

स्टेडियम में किए बदलाव

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को वर्ल्ड कप में एक भी मैच की मेजबानी न मिलने के कारण अब स्टेडियम में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम को अपग्रेड किया गया है। वहीं दर्शकों के लिए बने हुए बॉक्स में भी कुर्सियां बदली गई है। इसके अलावा मीडिया बॉक्स में भी इंटीरियर बदला गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें