न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथा टेस्ट : भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कही यह बात, अश्विन को लेकर ऐसा बोले गेंदबाजी कोच भरत अरुण

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज के तीन टेस्ट हो चुके हैं। मामला अभी 1-1 से बराबरी पर है। नॉटिंघम में खेला गया पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 11:36:24

चौथा टेस्ट : भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कही यह बात, अश्विन को लेकर ऐसा बोले गेंदबाजी कोच भरत अरुण

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज के तीन टेस्ट हो चुके हैं। मामला अभी 1-1 से बराबरी पर है। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। लॉर्ड्स में भारत ने 151, तो हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीत दर्ज की। अब चौथा टेस्ट गुरुवार (2 सितंबर) से द ओवल में खेला जाएगा। टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों का जमकर मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि टीम हेडिंग्ले में मिली शर्मनाक हार के बारे में सोचने के बजाय लॉर्ड्स की जीत से प्रेरणा लें। विराट कोहली और हमारी टीम को हल्के में लेने की गलती किसी को नहीं करनी चाहिए। तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन 78 रन पर आउट होना निर्णायक साबित हुआ, लेकिन सीरीज अभी भी खुली है। खेल में यह सब होता रहता है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पलड़ा भारी था, लेकिन हमने जीत दर्ज की।

fourth test,the oval,india,england,india vs england,ravi shastri,bharat arun,r ashwin,moeen ali,jadeja,sports news in hindi

अश्विन को अभी तक मौका नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : भरत अरुण

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज मददगार पिच पर रविचंद्रन अश्विन की काबिलियत से डरे हुए हैं लेकिन इस सीनियर ऑफ स्पिनर के खेलने पर फैसला टेस्ट शुरू होने से पहले ही लिया जाएगा। अरुण ने कहा कि अश्विन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें इस सीरीज में अभी तक नहीं खिलाया गया। अगर मौका बनता है और टीम की रणनीति के अनुकूल होता है तो अश्विन व रवींद्र जडेजा साथ में गेंदबाजी कर सकते हैं।

ओवल का मैदान स्पिनरों का मददगार रहा है लेकिन आप भी जानते हैं कि इंग्लैंड अश्विन की काबिलियत से डरी हुई है कि यहां पिच से मदद मिलने पर वे क्या कर सकते हैं। हमारे गेंदबाजों का आकलन इंग्लैंड के 400 से ज्यादा रन बनाने के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इतने वर्ष में वे कम स्कोर पर भी मैच बचाते आए हैं। एक पारी के प्रदर्शन के आधार पर आकलन करना गलत है।

fourth test,the oval,india,england,india vs england,ravi shastri,bharat arun,r ashwin,moeen ali,jadeja,sports news in hindi

अद्भुत क्रिकेटर हैं जडेजा : मोईन अली

विकेटकीपर जोस बटलर की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर मोईन अली को इंग्लैंड का उप कप्तान बनाया गया है। मोईन ने चौथे टेस्ट से पहले कहा कि मैं अश्विन के अभी तक नहीं खेलने से थोड़ा हैरान हूं। लेकिन मेरा मानना है कि जडेजा अद्भुत क्रिकेटर हैं और दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। मैं जडेजा को हमेशा अपनी टीम में रखता। मुझे लगता है कि लॉर्ड्स में जीतने के बाद भारत ने चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने की रणनीति अपनाई और जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुझे यकीन है कि अगले टेस्ट में अश्विन के नाम पर विचार किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2017 में ओवल पर हैट्रिक लगाने वाले मोईन ने कहा कि मैं दोबारा हैट्रिक की उम्मीद नहीं कर रहा लेकिन उम्मीद है कि पिच से स्पिन को मदद मिलेगी। यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी विकेट है और आखिरी चरण में स्पिनरों की मददगार होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत