न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान स्पिनर बिशन सिंह बेदी, बेस्ट प्रदर्शन 98 रन पर 7 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया और उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 4:20:15

नहीं रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान स्पिनर बिशन सिंह बेदी, बेस्ट प्रदर्शन 98 रन पर 7 विकेट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया और उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने 12 साल तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 5 जनवरी 1967 को की थी और आखिरी मैच भारत के लिए उन्होंने 4 सितंबर 1979 को खेला था। बेदी की पहचान एक बेहतरीन स्पिनर के रूप में की जाती थी जबकि वह हादिने हाथ से बल्लेबाजी भी किया करते थे। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान की थी।

बिशन सिंह बेदी का क्रिकेट करियर

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था। वह घरेलू स्तर पर दिल्ली के लिए खेलते थे और उसके बाद उनका चयन भारतीय टीम में हो गया। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने नॉर्थहैम्पटनशायर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। भारत के लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू 1966 में ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था जबकि आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने 1979 में द ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

टेस्ट मैच में लिए 194 रन पर दस विकेट

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 67 मैच खेले थे और इसमें उन्होंने कुल 266 विकेट हासिल किए थे। एक इनिंग में उनका बेस्ट प्रदर्शन 98 रन देकर 7 विकेट था जबकि एक टेस्ट मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 194 रन देकर 10 विकेट था। टेस्ट में उन्होंने 14 बार एक पारी में फाइफर लेने का कमाल किया था जबकि एक मैच में 10 विकेट लेने का कमाल एक बार किया था।

बिशन सिंह बेदी के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अपना पहला मैच 13 जुलाई 1974 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था तो वहीं आखिरी वनडे मैच उन्होंने 18 जून 1979 को मैनचेस्चर में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। भारत के लिए उन्होंने सिर्फ 10 वनडे मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए थे और बेस्ट प्रदर्शन 44 रन देकर 2 विकेट रहा था। टेस्ट क्रिकेट में बेदी ने 67 मैचों में 656 रन बनाए थे और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 50 रन था। वनडे के 10 मैचों में उन्होंने सिर्फ 31 रन बनाए थे।

फर्स्ट क्लास मैचों में लिए थे 1560 विकेट

बिशन सिंह बेदी का फर्स्ट क्लास करियर गजब का रहा था और उन्होंने कुल 370 मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 1560 विकेट लिए थे जो अपने आप में कमाल था। फर्स्ट क्लास मैचों में गेंदबाजी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 रन देकर 7 विकेट रहा था और उन्होंने पांच विकेट लेने का कमाल 106 बार जबकि 10 विकेट लेने का कमाल 20 बार किया था। वहीं 72 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 71 विकेट लिए थे और बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 5 विकेट था। फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 7 अर्धशतक की मदद से 3584 रन बनाए थे जबकि लिस्ट ए में उन्होंने 72 मैचों में 218 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत