न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Euro Cup : इटली ने नं.1 टीम बेल्जियम को हरा बनाई सेमीफाइनल में जगह, स्पेन भी जीता

यूरो कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इटली ने दुनिया की नं.1 टीम बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 1:02:35

Euro Cup : इटली ने नं.1 टीम बेल्जियम को हरा बनाई सेमीफाइनल में जगह, स्पेन भी जीता

यूरो कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इटली ने दुनिया की नं.1 टीम बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इटली की ओर से निकोलो बारेला और लोरंजो इंसिने ने 1-1 गोल दागा। दूसरी ओर, बेल्जियम के लिए रोमेलू लुकाकू ने एकमात्र गोल किया। इसके साथ ही इटली ने विजय रथ को भी कायम रखा। इटली पिछले 32 मैच से अपराजित रही है। दूसरे हाफ में बेल्जियम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन इटली के डिफेंडर चट्टान की तरह डटे रहे। इटली का सामना अब मंगलवार को वेम्बले स्टेडियम में स्पेन से होगा।

स्पेन ने पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड को हराया

स्पेन ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में स्विजरलैंड को 3-1 से हराया। सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जबकि शूटआउट में स्पेन के 3 खिलाड़ियों ने गेंद जाल में उलझाते हुए स्विस टीम के सपने को ध्वस्त कर दिया। स्विस टीम के लिए शूटआउट में मारियो गावरानोविक ही विपक्षी गोलकीपर 24 वर्षीय यूनेई सिमोन को छका सके। इस तरह सिमोन एक बार फिर हीरो बन गए। दूसरी ओर, स्पेनिश टीम के लिए मिकेल ओयार्जाबाल, गेरार्ड मोरिनो और दानी ओल्मो ने गोल दागने में सफलता हासिल की।

स्विट्जरलैंड ने दागा आत्मघाती गोल

इससे पहले स्पेन ने मैच की दमदार शुरुआत की। हालांकि उसे पहला गोल आत्मघाती गोल के रूप में मिला। पहले हाफ के 8वें मिनट में स्विस खिलाड़ी गेंद को क्लीयर करने के चक्कर में अपने ही नेट में डाल बैठे। इसके बाद पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। दूसरे हाफ में स्विस और स्पेनिश खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल खेला, लेकिन स्विट्जरलैंड के जेरदान शाकिरी को गोल करने में सफलता मिली। उन्होंने 68वें मिनट में फ्रेउलर के शानदार पास पर दमदार गोल दागा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज