न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आया

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 79 रन से हरा दिया। साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बारिश के कारण 34-34 ओवर के मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 7 विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 26.5 ओवर में 147 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 6:25:13

दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आया

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 79 रन से हरा दिया। साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बारिश के कारण 34-34 ओवर के मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 7 विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 26.5 ओवर में 147 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड से 78 बॉल पर 95 रन की नॉट आउट पारी खेलने वाले लियाम लिविंगस्टोन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने ही सैम करन के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप कर इंग्लैंड को 200 रन के पार पहुंचाया था।

दूसरे वनडे में जीत के साथ इंग्लैंड ने 4 वनडे की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पहला वनडे न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता था। तीसरा वनडे 13 सितंबर को द ओवल मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत, 28 रन पर 4 विकेट गंवाए

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 8 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए। जॉनी बेयरस्टो 6 और बेन स्टोक्स एक रन बनाकर आउट हुए, वहीं जो रूट तो खाता भी नहीं खोल सके। तीनों विकेट लम्बे समय बाद वापसी कर रहे लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट ने लिए। 28 रन के स्कोर पर हैरी ब्रूक भी 2 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार हो गए।

करन-लिविंगस्टोन की सेंचुरी पार्टनरशिप ने 200 के पार पहुंचाया

नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे कप्तान जोस बटलर ने तेजी से 30 रन बनाए, लेकिन वह भी मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने 48 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला ही था कि मोईन भी 33 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार हो गए।

मोईन के बाद उतरे सैम करन ने तेजी से 35 बॉल पर 42 रन बनाए। उन्होंने लिविंगस्टोन के साथ 112 रन की पार्टनरशिप भी की और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही

34 ओवर में 227 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में फिन एलन का विकेट गंवा दिया। फिन अपना खाता भी नहीं खोल सके। उनके बाद डेवोन कॉन्वे और विल यंग ने पारी संभाली, लेकिन 14 रन बनाकर कॉन्वे भी चलते बने।

कॉन्वे के विकेट के बाद यंग भी रन आउट हो गए। यंग ने 33 रन बनाए और टीम ने 55 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

लाथम-मिचेल ने संभाला

शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान टॉम लैथम ने डेरिल मिचेल के साथ 56 रन की पार्टनरशिप की। लैथम 19 रन बनाकर रीस टॉप्ले का शिकार हुए और दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप टूटी। 111 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने 123 रन के स्कोर तक छठा विकेट भी गंवा दिया। ग्लेन फिलिप्स 2 और रचिन रवींद्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। तीनों विकेट रीस टॉप्ले ने लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत