न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISSF World Cup में जीता दूसरा गोल्ड मेडल, इलावेनिल वलारिवान का डबल धमाका

एशियन गेम्स से पहले भारत की ओलंपियन इलावेनिल वलारिवान ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण मेडल जीता।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 4:40:54

ISSF World Cup में जीता दूसरा गोल्ड मेडल, इलावेनिल वलारिवान का डबल धमाका

नई दिल्ली। एशियन गेम्स से पहले भारत की ओलंपियन इलावेनिल वलारिवान ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण मेडल जीता। इलावेनिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ महिलाओं के बीच 24 शॉट के फाइनल में कभी भी 10.1 से कम अंक नहीं जुटाए।

क्वालिफिकेशन में 8वें स्थान पर थीं इलावेनिल

इलावेनिल ने 252.2 अंक के साथ फ्रांस की 20 साल की सनसनी ओसिएन म्यूलर को हराया जो 251.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की झेंग जियाले ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य मेडल हासिल किया। इलावेनिल ने 630.5 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। म्यूलर 633.7 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं थी। चीन की दो निशानेबाजों झेंग जियाली और झेंग यू के अलवा नॉर्वे की यूरोपीय चैंपियन जेनेट हेग डुएस्टेड ने भी फाइनल में जगह बनाई थी।

14वें स्थान पर रहे संदीप सिंह

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के संदीप सिंह क्वालीफिकेशन में 628.2 अंक के साथ 14वें स्थान पर रहे। शुक्रवार को इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम स्पर्धा में संदीप के साथ मिलकर 629.91 का संयुक्त स्कोर बनाया था। इस स्पर्धा का चौथे और मेडल दौर का अंतिम स्थान इजराइल के नाम रहा जिन्होंने 42 टीम की स्पर्धा में भारत से 0.5 अंक अधिक बनाए। इलावेनिल ने 314.8 जबकि संदीप ने 314.3 अंक जुटाए। भारतीय जोड़ी मामूली अंतर से कांस्य मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा पेश करने से चूक गई।

इजराइज ने अंतत: कांस्य मेडल जीता। जर्मनी ने स्वर्ण जबकि हंगरी ने रजत मेडल जीता। भारत की 16 सदस्यीय टीम सात ओलंपिक स्पर्धाओं में रियो विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इटली दो स्वर्ण के साथ शीर्ष पर चल रहा है जबकि भारत और आर्मेनिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

सौरभ का खराब फॉर्म जारी

पिछले डेढ़ साल में अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे सौरभ चौधरी आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) के रियो डे जेनेरियो में खेले जा रहे राइफल / पिस्टल विश्व कप में पुरूषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में 30वें स्थान पर रहे। कई बार के विश्व कप विजेता सौरभ ने आईएसएसएफ के आयोजन में अपना पिछला मुकाबला 2022 के फरवरी-मार्च में काहिरा में खेला था। वह गुरुवार को रियो में 60 निशाने के क्वालीफिकेशन में 572 अंक के साथ 30वें स्थान पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत