न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बालों को लेकर फिर चर्चाओं में आए धोनी, कहा - इससे खुश नहीं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। उनकी यह चर्चा किसी फिल्म के निर्माण या क्रिकेट को लेकर नहीं हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 8:09:22

अपने बालों को लेकर फिर चर्चाओं में आए धोनी, कहा - इससे खुश नहीं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। उनकी यह चर्चा किसी फिल्म के निर्माण या क्रिकेट को लेकर नहीं हो रही है। अपितु उनकी यह चर्चा अपने बालों को लेकर हो रही है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर पहले की तरह अपने बाल लंबे किए हैं। उनके प्रशंसकों को धोनी का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है और यह उन्हें 'रेट्रो माही' की याद दिला रहा है। धोनी ने बड़े बालों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था उसी तरह माही अपने बाल फिर से बढ़ा रहे हैं और ये सब कुछ उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए किया है। लेकिन वे अपनी इस नई हेयर स्टाइल से खुश नहीं हैं।

धोनी ने एक इवेंट में खुलासा किया कि लंबे बाल मेंटेन करके रखना वाकई बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'पहले जब मैं एड फिल्म शूट के लिए जाता था, तो मैं आमतौर पर 20 मिनट के बाल और मेकअप में तैयार हो जाता था। अब इसमें एक घंटा, पांच मिनट या एक घंटा, 10 मिनट लगते हैं। यह थोड़ा बोरिंग है, बस उस कुर्सी पर बैठकर इंतजार कर रहा होता हूं, लेकिन मेरे सभी प्रशंसकों ने हेयर स्टाइल की सराहना की है। इसलिए, मैं इसे कुछ समय तक रखने की कोशिश करूंगा।'

जैसे ही धोनी ने यह कहा, प्रशंसकों ने ताली बजाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन इसे बनाए रखना काफी मुश्किल काम है। मैं इसे रखने की कोशिश करूंगा, लेकिन शायद एक दिन अचानक से मैं बाल काटने का फैसला कर सकता हूं।

ज्ञातव्य है कि एमएस धोनी अब आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछला सीजन अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर फिर से खेलते हुए देखना चाहेंगे। धोनी भी आगामी संस्करण को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल