न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, ग्रेड ए में शामिल हुई सिर्फ 3 खिलाड़ी, कई बड़े नाम गायब

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 16 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया है। इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है। टॉप ग्रेड यानी ग्रेड ए में 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। ग्रेड-बी में चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि ग्रेड- सी में 9 खिलाड़ी शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 4:37:35

BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, ग्रेड ए में शामिल हुई सिर्फ 3 खिलाड़ी, कई बड़े नाम गायब

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 16 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया है। इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है। टॉप ग्रेड यानी ग्रेड ए में 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। ग्रेड-बी में चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि ग्रेड- सी में 9 खिलाड़ी शामिल हैं।

BCCI ने पिछली बार जब महिला क्रिकेटर्स की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी, तब कुल 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। उस लिस्ट में भी BCCI ने ग्रेड-ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को रखा था। नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के ग्रेड-बी में शामिल 4 खिलाड़ियों में रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा का नाम है। वहीं, ग्रेड-सी में यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर को स्थान मिला है।

कई बड़े नाम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से गायब

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हरलीन देओल और स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। सलामी बल्लेबाज सबभिनेनी मेघना, तेज गेंदबाज मेघना सिंह और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज अंजलि सरवानी का नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट से गायब है। उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, तितास साधु और श्रेयंका पाटिल को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है। वर्तमान में, ग्रेड-ए में शामिल महिला खिलाड़ियों को हर साल 50 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये और ग्रेड सी के खिलाड़ियों 10 लाख रुपये मिलते हैं।

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल भारतीय महिला क्रिकेटर

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट