न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बना दिया विश्व कप का बड़ा रिकॉर्ड, लगातार 3 मैचों में बनाए 350+, बनी पहली ऐसी टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 388 रन बनाए तो वहीं इससे ठीक पहले यानी अपने पांचवें लीग मैच में इस टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी 399 रन बनाए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 3:46:02

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बना दिया विश्व कप का बड़ा रिकॉर्ड, लगातार 3 मैचों में बनाए 350+, बनी पहली ऐसी टीम

धर्मशाला। एक दिवसीय विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में 49.2 ओवर में 388 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कंगारू टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में इस टीम के बल्लेबाज ट्रेविड हेड की तूफानी शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। वहीं कंगारू टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने भी तेज पारी खेली जबकि आखिरी वक्त पर कप्तान पैट कमिंस और जोश इंग्लिश ने भी तेज पारी खेली। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो इस टीम के हक में नहीं रहा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 388 रन बनाए तो वहीं इससे ठीक पहले यानी अपने पांचवें लीग मैच में इस टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी 399 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी कंगारू टीम ने 367 रन बनाए थे। अब वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार तीन मैचों में 350 प्लस का स्कोर बनाया। इससे पहले किसी भी टीम ने इतना बड़ा स्कोर लगातार तीन मैचों में नहीं बनाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर के साथ इस मैच में ट्रेविस हेड ने किया जो उनके वर्ल्ड कप डेब्यू मैच था। अपने वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में ही हेड ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 67 गेंदों पर 7 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन की पारी खेली। हेड वनडे वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने और अपनी पारी के दौरान उन्होंने शतक 57 गेंदों पर पूरा किया।

इस मैच में वॉर्नर ने भी 65 गेंदों पर 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए हेड और वॉर्नर के बीच 175 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में थोड़ा निराश किया। हालांकि मैक्सवेल ने तेज 41 रन की पारी खेली जबकि पैट कमिंस ने भी 37 रन जबकि जोश इंग्लिश ने 38 रन बनाए। स्टीव स्मिथ इस मैच में भी नहीं चले और उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 36 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत