न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: टीम इंडिया के जायसवाल का तूफानी शतक, नेपाल को मिला 203 रन का लक्ष्य

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इस बार पिछली बार से बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए। विशेष रूप से शूटिंग में भारत ने इस बार काफी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आज भारत ने एशियन गेम्स में शामिल किए गए क्रिकेट मैच में पुरुष टीम ने नेपाल को 203 रन का लक्ष्य दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 9:58:55

Asian Games 2023: टीम इंडिया के जायसवाल का तूफानी शतक, नेपाल को मिला 203 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इस बार पिछली बार से बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए। विशेष रूप से शूटिंग में भारत ने इस बार काफी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आज भारत ने एशियन गेम्स में शामिल किए गए क्रिकेट मैच में पुरुष टीम ने नेपाल को 203 रन का लक्ष्य दिया है।

टी20 क्रिकेट इवेंट में आज 3 अक्टूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज करने उतरी है। नेपाल के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने महज 49 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने सिर्फ 15 गेंदों पर 37 रन की तूफानी पारी खेली। अब नेपाल को जीत के लिए 203 रन बनाने होंगे।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। पावरप्ले में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए। इसके अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत को पहला झटका 10वें ओवर में 103 रन के स्कोर पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह 25 रने के निजी स्कोर पर दीपेंद्र सिंह की गेंद पर रोहित पौडेल को कैच थमा बैठे।

यशस्वी ने 49 गेंदों में ठोका शतक

भारत को दूसरा झटका 111 के स्कोर पर 12वें ओवर में सोमपाल कामी ने तिलक वर्मा (2) को बोल्ड करके दिया। फिर अगले ही ओवर में लामिछाने ने जीतेश शर्मा को कॉट एंड बोल्ड करके 119 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। भारत का चौथा विकेट 150 के स्कोर पर गिरा। यशस्वी जायसवाल महज 49 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर दीपेंद्र सिंह का शिकार बने। शिवम दुबे ने 19 गेंदों में 25 रन तो रिंकू सिंह 15 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बनाए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

नेपाल की प्लेइंग इलेवन

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत