न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन-मोर्गन विवाद पर ये है गंभीर, वीरू, वार्न की रिएक्शन! मोहम्मद हफीज को डेंगू, हरमनप्रीत कौर...

आईपीएल-14 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच में एक विवाद हो गया था। दिल्ली के खिलाड़ी रविचंद्रन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 8:47:38

अश्विन-मोर्गन विवाद पर ये है गंभीर, वीरू, वार्न की रिएक्शन! मोहम्मद हफीज को डेंगू, हरमनप्रीत कौर...

आईपीएल-14 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच में एक विवाद हो गया था। दिल्ली के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन मैदान में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन से उलझ गए। मोर्गन खेल भावना की बात कह रहे थे। पारी खत्म होने के बाद दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग व सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने फील्ड अंपायर से इस मुद्दे पर चर्चा करते दिखाई दिए। इस बात पर पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर गौतम गंभीर भड़क गए। गंभीर ने कहा कि कोच को कोच की तरह रहना चाहिए। ग्राउंड में उतरकर हर बात में अपनी टांग नहीं अड़ानी चाहिए। आप कोच हैं और सीमा डग आउट तक होनी चाहिए। यह मामला दो प्लेयर्स के बीच है। यहां कोचिंग स्टाफ का काम नहीं है। अगर कोई इस केस में फैसला ले सकता है तो मैच रेफरी और फील्ड अंपायर हैं।

दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग ने मोर्गन की खेल भावना वाली बात पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘14 जुलाई 2019 को जब अंतिम ओवर में बेन स्टोक्स के बल्ले से गेंद लगकर बाजी मारी थी, तो मोर्गन को तो लॉर्ड्स के बाहर धरने पर बैठ जाना चाहिए था और विश्व कप ट्रॉफी रखने से इनकार कर देना चाहिए था और न्यूजीलैंड को जीत दे देनी थी। है ना? बड़े आए, ‘खेल भावना दिखाने’ वाले।’ इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने अश्विन के व्यवहार को शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया को अश्विन और इस मुद्दे पर बंटना नहीं चाहिए। यह साफ है कि ये शर्मनाक था और ऐसा नहीं होना चाहिए था। अश्विन को दोबारा ऐसा इंसान बनने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि इयोन मोर्गन का उन पर भड़कना बिल्कुल ठीक था।'

ipl-14,indian premier league,r ashwin,eoin morgan,mohammed hafeez,harmanpreet kaur,sports news in hindi

टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं हफीज

ऐसा लग रहा है कि फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट पर संकट का साया है। पिछले दिनों न्यूजीलैंड ने ऐनमौके पर सुरक्षा को लेकर खतरा बताते हुए पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड भी दौरे से पीछे हट गया। दो दिन पहले पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अब जब टी20 विश्व कप सिर पर है तो टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वे अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप से हट सकते हैं।

फिलहाल वे राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप से बाहर हो गए हैं। 41 साल के होने जा रहे हफीज लाहौर में घर पर इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार इस बीमारी से बहुत कमजोरी आ जाती है और प्लेटलेट सामान्य होने में एक महीना लग जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि मेडिकल पेनल हफीज के संपर्क में है और उनकी रिकवरी तथा उपचार पर नजर रखे हुए है। हफीज के पास 55 टेस्ट, 218 वनडे और 113 टी20 मैच का अनुभव है।

ipl-14,indian premier league,r ashwin,eoin morgan,mohammed hafeez,harmanpreet kaur,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दाएं हाथ की अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट से बाहर हो गई हैं। कप्तान मिताली राज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत अंगूठे में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगी। हरमनप्रीत की जगह पूनम राउत या युवा खिलाड़ी यास्तिका भाटिया को चुना जा सकता है। मिताली ने बताया कि मंगलवार को पिंक बॉल से हमारा पहला प्रैक्टिस सेशन था। हमें इस टेस्ट से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वे अपने साथ दूसरों की भी मदद कर रही हैं। मेघा और पूजा भी बहुत अच्छी गेंदबाज हैं। भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत