न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहाणे ने हार्दिक-पंत के लिए कही यह बात, इन्होंने की सूर्यकुमार की प्रशंसा, इरफान-कार्तिक बोले...

भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को लगता है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में एक प्रभावशाली खिलाड़ी होंगे। रहाणे ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 8:56:00

रहाणे ने हार्दिक-पंत के लिए कही यह बात, इन्होंने की सूर्यकुमार की प्रशंसा, इरफान-कार्तिक बोले...

भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को लगता है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में एक प्रभावशाली खिलाड़ी होंगे। रहाणे ने ‘स्पोर्ट्स तक’ के ‘सलाम क्रिकेट 2021’ कार्यक्रम में कहा कि हमें हार्दिक का समर्थन करने की जरूरत है। जब कोई खिलाड़ी चोट से वापसी करता है तो हमें नहीं पता कि वह किस स्थिति से गुजर रहा है और उसकी मानसिकता क्या है। बाहर से बात करना आसान है, लेकिन वह व्यक्ति जिस दौर से गुजर रहा है, हम उसे महसूस भी नहीं कर सकते।

हार्दिक ने कुछ प्रभावशाली प्रदर्शनों के साथ इस फॉर्मेट में भारत को कई मैच जिताएं हैं। रहाणे ने ऋषभ पंत के बारे में कहा कि वे एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो खेल का रुख तुरंत अपनी ओर मोड़ देते हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में उनकी क्षमता देखी है। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने रन बनाए। उन्होंने खेल में काफी सुधार किया है। वे अब जानते हैं कि खेल को एक पायदान ऊपर कैसे ले जाना है। उल्लेखनीय है कि रहाणे व पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य हैं।

ajinkya rahane,rishabh pant,hardik pandya,suryakumar yadav,irfan pathan,dinesh karthik,t20 world cup,sports news in hindi

पावरप्ले के बाद गेमचेंजर साबित हो सकते हैं सूर्यकुमार : अकरम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर वसीम अकरम का मानना है कि दाएं हाथ के युवा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पावरप्ले के बाद के ओवरों में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। अकरम ने कहा कि मैंने सूर्यकुमार के शॉट देखे हैं और वे सुरक्षित शॉट लगाते हैं। वे रुकते ही नहीं हैं। अकरम तब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर थे जब सूर्यकुमार उस टीम के लिए खेलते थे। अकरम ने आज तक से बात करते हुए कहा कि सूर्यकुमार मेरे साथ थे। उनमें काफी सुधार हुआ है।

वे एक शानदार खिलाड़ी बन गए हैं। वे सुरक्षित शॉट खेलते हैं, रुकते नहीं हैं इसलिए उन्हें इसी तरह खेलना चाहिए। अकरम ने कोहली और पाकिस्तान के युवा कप्तान बाबर आजम के बीच तुलना पर कहा कि बाबर उपलब्धियों के मामले में भारतीय कप्तान का अनुकरण करेंगे। विराट तो विराट है, दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। बाबर ने अभी कप्तानी शुरू ही की है, लेकिन वे काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।

ajinkya rahane,rishabh pant,hardik pandya,suryakumar yadav,irfan pathan,dinesh karthik,t20 world cup,sports news in hindi

भारत के खिताब जीतने की संभावनाओं पर ये है इरफान-कार्तिक की राय

2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक मानते हैं कि भारत के पास इस बार खिताब जीतने का बड़ा मौका है। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्लास ऑफ 2007’ में कहा कि मुझे लगता है किसी ने भी 2007 की टीम से कुछ भी अपेक्षा नहीं लगाई थी, लेकिन मौजूदा टीम से बहुत सारी अपेक्षाएं हैं। 2007 में जब हम खेलने गए थे, तो इस फॉर्मेट में हमें बहुत कम अनुभव था, लेकिन अब चीजें काफी बदल गई हैं।

लोग आईपीएल में खेलते हैं, वे काफी टी20 मैच खेलते हैं। खिलाड़ियों को पता है कि उनसे काफी अपेक्षाएं हैं और उन्हें यह भी पता है कि इसको हैंडल कैसे करना है। कार्तिक ने कहा कि मैं इरफान से पूरी तरह से सहमत हूं। खिलाड़ियों के पास आईपीएल का काफी अनुभव है। वे बड़े दबाव वाले मैचों में खेल चुके हैं, वे ऐसे मैचों में खेल चुके हैं, जो प्रेशर के मामले में किसी से कम नहीं होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत