न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को हरा क्रिकेट के फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर किया पक्का

एशियन गेम्स 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में 4 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ पाकिस्तान का गोल्ड का सपना टूट गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 7:54:05

Asian Games 2023: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को हरा क्रिकेट के फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर किया पक्का

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में 4 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ पाकिस्तान का गोल्ड का सपना टूट गया है। अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच 7 अक्टूबर शनिवार को खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच की बात करें तो दोनों के बीच लो स्कोरिंग मुकाबला रहा। हांगझाऊ के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया।

116 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए नूर अली जादरान ने 39 (33) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान गुलबदीन नायब ने 7वें नंबर पर नाबाद रहते हुए 19 गेंदों में 1 चौका 3 छक्कों की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली। इस तरह अफगानिस्तान ने 2.1 ओवर रहते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान को आखिरी 18 गेंद पर 23 रनों की जरूरत थी और 4 विकेट बचे थे। टीम के कप्तान गुलबदीन नाइब क्रीज़ पर थे। नाइब ने 18वे ओवर की मात्र 5 गेंदों में 23 रन थोक डाले और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान ने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है और पहली बार एशियन गेम्स के फ़ाइनल में पहुंच गया है, जहां उनका मुक़ाबला भारत से होगा।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाज़ी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ओमैर यूसुफ ने सबसे ज़्यादा 24 (19) रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 2 चौके और 1 छक्क लगाया। टीम के लगभग सभी बल्लेबाज़ नाकाम दिखाई दिए। टीम के कुल 7 बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़ें भी नहीं छू सके।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा ब्रॉन्ज मेडल मैच

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं बांग्लादेश को भारत ने सेमीफाइनल में हराया। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ब्रॉन्ज मेडल यानी तीसरे नंबर पर रहने के लिए प्लेऑफ का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों के बीच मैच 7 अक्टूबर, शनिवार को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत