न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पूर्व भारतीय ओपनर ने चुनी विश्व टेस्ट एकादश, कोहली नहीं पर इन 3 भारतीयों को दी जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (इंग्लैंड) में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था। बरसात की बाधा के कारण टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 8:08:52

इस पूर्व भारतीय ओपनर ने चुनी विश्व टेस्ट एकादश, कोहली नहीं पर इन 3 भारतीयों को दी जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (इंग्लैंड) में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था। बरसात की बाधा के कारण टेस्ट में छठे दिन (रिजर्व डे) का इस्तेमाल करना पड़ गया। न्यूजीलैंड ने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। भारतीय फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स को यह नतीजा अभी तक नहीं पचा है।

कीवी टीम की सबसे दिलचस्प बात ये रही कि वो अपने घर में डब्ल्यूटीसी के सभी मुकाबले जीतने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से 2-2 टेस्ट जीते। अब भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और आकाश चोपड़ा ने एक विश्व एकादश चुनी है जो न्यूजीलैंड को उसकी सरजमीं पर हरा सकती है। खास बात ये है कि इस टीम में चोपड़ा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को नहीं रखा।


ओपनिंग में रोहित शर्मा पर जताया भरोसा

हालांकि चोपड़ा ने भारत के 3 खिलाड़ियों को चुना है। चोपड़ा की टीम में ऑस्ट्रेलिया के चार, इंग्लैंड के तीन और श्रीलंका का एक खिलाड़ी है। आकाश ने रोहित शर्मा और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। हालांकि फाइनल में रोहित भी कोई कमाल नहीं कर पाए थे। वे एक बार सेट होने के बाद लंबी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। डब्ल्यूटीसी के टॉप स्कोरर कंगारू खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन भी टीम में हैं।


जो रूट को मिली कप्तानी

टीम की कमान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को सौंपी है। विकेटकीपिंग का जिम्मा पंत, स्पिन विभाग का मोर्चा रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे। अश्विन डब्ल्यूटीसी में टॉप विकेट टेकर हैं। अश्विन बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 43 वर्षीय आकाश को 10 टेस्ट खेलने का मौका मिला था। वे पिछले काफी समय से कमेंट्री कर रहे हैं।

विश्व टेस्ट एकादश : रोहित शर्मा, दिमुथ करुणारत्ने, मार्नस लाबुशेन, जो रूट (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोश हेजलवुड।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?