न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब Zomato का बदलेगा नाम! जानें क्या है CEO दीपिंदर गोयल का प्लान

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के लिए अच्छी खबर है। कम्पनी का घाटा 2022 की पहली तिमाही (Q1) में कम हुआ है। अब कंपनी अपने नेतृत्व के स्ट्रक्चर समेत कई चीजों में बदलाव करने के प्लान पर काम कर रही है। खबर है कि जल्द की जोमैटो का मैनजमेंट एक पैरेंट कंपनी बना सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 11:28:02

अब Zomato का बदलेगा नाम! जानें क्या है CEO दीपिंदर गोयल का प्लान

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के लिए अच्छी खबर है। कम्पनी का घाटा 2022 की पहली तिमाही (Q1) में कम हुआ है। अब कंपनी अपने नेतृत्व के स्ट्रक्चर समेत कई चीजों में बदलाव करने के प्लान पर काम कर रही है। खबर है कि जल्द की जोमैटो का मैनजमेंट एक पैरेंट कंपनी बना सकता है। जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने कहा है कि वो एक ऐसी कंपनी बनाने के प्लान पर काम कर रहे है, जहां हर बिजनेस को चलाने के लिए कई सीईओ होंगे। सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे। दीपिंदर गोयल पैरेंट कंपनी को री-ब्रांड करते हुए उसका नाम 'इटरनल' (Eternal) रख सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से कंपनी की ओर से इसको लेकर किसी भी तरह का बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

बता दे, हाल ही में जोमैटो ने ब्लिंकिट (Blinkit) के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। कंपनी अब अपने हर बिजनेस को चलाने के लिए अलग-अलग सीईओ रखने की योजना बना रही है। फिलहाल जोमैटो के पास कुल चार ब्रांड मौजूद हैं। इस वजह से मैनजमेंट एक पैरेंट कंपनी बनाकर सभी को ऑपेरट करने का प्लान बना रहा है।

जल्द हो सकता है ऐलान

जोमैटो, ब्लिंकिट, हाइपरप्योर, फीडिंग इंडिया फिलहाल कंपनी के पास ये चार ब्रांड हैं। अब जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल इन सभी कंपनियों को एक पैरैंट कंपनी के तहत लाकर ऑपरेट करना चाहते हैं।

गुरुग्राम स्थित स्टार्टअप के सीईओ ने बताया कि 'इटरनल' अभी के लिए एक इंटरनल नाम रहेगा। जोमैटो का नाम नहीं बदलेगा। खबरों की मानें तो कंपनी ने इस नाम का इस्तेमाल अपन कंपनी के दफ्तरों के भीतर करना शुरू कर दिया है। जल्द ही ये सभी के सामने आ जाएगा।

कंपनी का घाटा हुआ कम

अप्रैल-जून 2022 तिमाही में जोमैटो का कंसॉलिडेटेड घाटा घटकर 185.7 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की पहली तिमाही के दौरान ये आंकड़ा 356.2 करोड़ रुपये रहा था। जून 2022 से पहले की तिमाही में जोमैटो को 359.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1,413.9 करोड़ रुपये रहा है। पिछले समान अवधि के दौरान मुकाबले कंपनी के रेवेन्यू में 67.44% का इजाफा हुआ है। पिछले साल पहले क्वार्टर में जोमैटो का रेवेन्यू 844.4 करोड़ रुपये रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी