न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Zomato के डिलीवरी बॉय ने अपने बचाव में कही ये बात, बताई उस दिन की पूरी कहानी

बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर युवती पर हमला करने के आरोप में जोमैटो के डिलीवरी बॉय को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, लेकिन अब केस में जबरदस्त ट्विस्ट आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 5:02:41

Zomato के डिलीवरी बॉय ने अपने बचाव में कही ये बात, बताई उस दिन की पूरी कहानी

बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर युवती पर हमला करने के आरोप में जोमैटो के डिलीवरी बॉय को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, लेकिन अब केस में जबरदस्त ट्विस्ट आया है। डिलीवरी बॉय कामराज ने पूरी घटना पर अपना पक्ष रखा है। कामराज ने कहा की युवती ने खुद ही अपने को चोट पहुंचाई। डिलीवरी बॉय ने बताया, 'ट्रैफिक की वजह से डिलीवरी लेट होने पर मैंने पहले उनसे माफी मांगी, लेकिन वो लगातार मुझसे लेट आने को लेकर झगड़ा करती रहीं। युवती ने मुझे पैसे देने से इनकार किया तो मैंने खाना वापस करने को कहा, लेकिन लड़की ने खाना वापस नहीं दिया। इसी दौरान उसने चप्पल से मुझे मारने की कोशिश की। जब मैं खुद को बचा रहा था, तब लड़की का हाथ खुद ही उसके मुंह पर लगा और रिंग से चोट लग गई।'

जैसे ही डिलीवरी बॉय का बयान सोशल मीडिया पर सामने आया तो कुछ लोग कामराज के लिए स्टैंड लेते दिखाई दिए। यूथ अगेंस्ट रेप ने ट्वीट किया, 'हमें नहीं पता कि उसने उसे मारा या खुद का बचाव किया, लेकिन जोमैटो ने बिना बात सुने डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाल दिया। ऐसे में ये पूरी प्रक्रिया सच से परे हैं। हमें संदेह है कि वो इसके लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ेगा या नहीं। सच्चाई यह है कि कोई भी सच जानना ही नहीं चाहता।' इसके बाद जोमैटो ने जवाब देते हुए कहा कि हम लगातार अपने डिलीवरी पार्टनर के साथ टच में हैं, उसे सिर्फ पुलिस इन्वेस्टिगेशन तक के लिए ही सस्पेंड किया गया है। जोमैटो का कहना है कि वो लगातार उसकी मदद कर रहे हैं।

दरअसल, एक कंटेंट क्रिएटर हितेशा चंद्रानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आरोप लगाया था कि जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने उनके चेहरे पर पंच मारा था। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया।

रेटिंग 5 में से 4.75 स्टार है कामराज की

पूरे विवाद पर पर जोमैटो के फाउंडर दीपेंद्र गोयल का भी ब्यान सामने आया है। दीपेंद्र गोयल ने अपने बयान में बताया कि हम हर मामले में सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं। हम हितेशा और कामराज दोनों के संपर्क में हैं और जांच पूरी होने में सहयोग कर रहे हैं। दीपेंद्र गोयल ने कहा कि हम हितेशा के मेडिकल खर्च को उठा रहे हैं और बाकी मदद भी पहुंचा रहे हैं। साथ ही कामराज को अपनी तरफ से पूरी मदद दे रहे हैं। नियम के मुताबिक, कामराज को अभी के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। हम कामराज के सभी कानूनी खर्चे को उठा रहे हैं। कामराज ने अपने 26 महीने के करियर में 5000 डिलीवरी की हैं, उसकी रेटिंग 5 में से 4.75 स्टार है। जो शानदार में से एक है।

हितेशा ने वीडियो शेयर कर बताई थी कहानी

हितेशा ने 10 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। जिसमें वे बता रही थीं कि कैसे जोमैटो डिलीवरी बॉय ने उन पर हमला किया। अब तक इस वीडियो पर करीब 1.8 करोड़ लोग देख चुके हैं। हितेशा का कहना है कि उन्होंने जोमैटो से दोपहर के 3:30 बजे फूड ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बॉय शाम के करीब 4:30 बजे तक भी नहीं आया तो उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर ऑर्डर कैंसिल करनी की बात कही। इसके कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय आया तो उन्होंने ऑर्डर लेने से मना कर दिया। हितेशा ने कहा कि जब उन्होंने डिलिवरी बॉय से ये कहा कि ऑर्डर को कैंसिल करना है या कॉम्प्लीमेंट्री करना है और वह इसके कंफर्मेशन का इंतजार कर रही हैं, तो डिलिवरी बॉय उन पर चिल्लाने लगा और ऑर्डर को वापस ले जाने से मना कर दिया। हितेशा चंद्राणी ने इस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि डिलिवरी बॉय को जब उन्होंने इंतजार करने के लिए कहा तो वह काफी अग्रेसिव हो गया और गुस्से में जोर जोर से उन पर चिल्लाने लगा। वह डर गईं और उन्होंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की। इतने में डिलिवरी बॉय जबरन उनके घर में घुस गया और उनके चेहरे पर एक जोर का मुक्का मारा। इसके बाद वह ऑर्डर लेकर भाग गया। इंस्टाग्राम वीडियो में चंद्राणी ने बताया है कि वह चिल्लाईं लेकिन उनके पड़ोसी मदद के लिए नहीं आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल