न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : किसान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, पुराने विवाद में सरेआम लाठी से पीटा

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक पुराने विवाद में किसान की बेरहमी से लाठी से पिटाई की गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 6:57:28

गोरखपुर : किसान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, पुराने विवाद में सरेआम लाठी से पीटा

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक पुराने विवाद में किसान की बेरहमी से लाठी से पिटाई की गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के भगौरा गांव के किसान फेंकू यादव (50) की सोमवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। आरोप है कि किसी पुराने विवाद में एक युवक ने उनकी रविवार को बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम भगौरा निवासी फेंकू यादव रविवार सुबह 10:30 बजे घर से चार क्विंटल गेहूं लेकर बसियां चौराहे पर किसी व्यापारी के यहां बेचने गए थे। गेहूं बेचने के बाद वह बसिया चौराहे पर एक ठेले पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि उसी रास्ते से सेमरा का एक युवक भूसा लेकर जा रहा था। उस युवक से फेंकू का पुराना विवाद था। युवक ने ठेले को पलट दिया। जिससे फेंकू जमीन पर गिर गए। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। फेंकू एक चाय की दुकान के सामने घायल पड़े थे।

सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फेंकू के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप