न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : प्रेमी के छोटे भाई ने युवती को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, झुलस गई 50 फीसदी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को तब सनसनी फैल गई जब एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 7:18:39

उत्तरप्रदेश : प्रेमी के छोटे भाई ने युवती को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, झुलस गई 50 फीसदी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को तब सनसनी फैल गई जब एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। घटना खुर्जा थाना क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव की हैं जहां 20 साल की युवती को उसके प्रेमी के छोटे भाई ने घर पर बुलाया और जला डाला। घटना में युवती 50 फीसदी झुलस गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले पर SSP संतोष सिंह का कहना है कि युवती का अपने गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके प्रेमी के छोटे भाई पवन ने ही घटना को अंजाम दिया है। मामले में युवती का बयान दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पवन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दरअसल, खुर्जा थाना क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में 20 साल की युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि प्रेमी के छोटे भाई पवन ने सोमवार को युवती को अपने घर में बुलाया। फिर आरोपी पवन ने युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती आग से 50 प्रतिशत झुलस गई। और घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़िता की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला पवन किसी काम से बेटी को बुलाकर घर ले गया था। उसके बाद बेटी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। बेटी की चीखें सुनकर स्थानीय लोग आग बुझाने भागे। तब तक आरोपी पवन भाग निकला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप