न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी का गोसेवकों को उपहार, 30 की जगह अब मिलेंगे 50 रुपये प्रति गोवंश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के प्रबंधन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 3:58:45

योगी का गोसेवकों को उपहार, 30 की जगह अब मिलेंगे 50 रुपये प्रति गोवंश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के प्रबंधन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हाल के दिनों में गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है। इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है। प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा। स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशुमेलों का आयोजन स्थगित रखा जाए।

अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए। पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए। लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाना जरूरी है। टीके की उपलब्धता के लिए। यह मच्छर इत्यादि से फैलने वाला वायरस है, ऐसे में ग्राम्य विकास, नगर विकास और पशुपालन विभाग परस्पर समन्वय से गांव व शहरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। किसी भी दशा में संक्रमण का प्रसार न हो।

लंपी वायरस से संक्रमित गोवंश, स्वस्थ हुए गोवंश और गैर संक्रमित गोवंश के लिए पृथक-पृथक बाड़े की व्यवस्था की जाए। निराश्रित गोवंश स्थलों/कान्हा उपवनों के साथ-साथ आम पशुपालकों को भी इस बारे में जागरूक किया जाए। निराश्रित गोवंश संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं। वर्तमान में 6889 निराश्रित गोवंश स्थलों में 11.89 लाख गोवंश संरक्षित हैं। इनके साथ-साथ गोवंश संरक्षण के लिए संचालित मुख्यमंत्री सहभगिता योजना के भी आशातीत परिणाम मिले हैं।

अब तक 01 लाख 85 हजार से अधिक गोवंश इस योजना के तहत गो-सेवकों को सुपुर्द किए गए हैं। निराश्रित गोवंश स्थलों तथा गोवंश की सेवा कर रहे सभी परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए वर्तमान में 30 रुपए प्रति गोवंश की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। अब इसे बढाकर 50 रुपए प्रति गोवंश किया जाए। इस संबंध में कोई भी बकाया अवशेष न रहे। राज्य सरकार पशु संवर्धन, संरक्षण के लिए सेवाभाव के साथ सतत प्रयासरत है। गोवंश सहित सभी पशुपालकों के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित कराया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात