न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुँचे योगी आदित्यनाथ, 30 पंडितों ने कराई पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वो इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचे और यहां बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही राजा भर्तृहरि की गुफा में गए। साधु संतों से भेंट की और गौ सेवा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 6:46:16

महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुँचे योगी आदित्यनाथ, 30 पंडितों ने कराई पूजा

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वो इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचे और यहां बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही राजा भर्तृहरि की गुफा में गए। साधु संतों से भेंट की और गौ सेवा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले महाकाल लोक के नंदी द्वार से एंट्री की। यह वही नंदी द्वार है जहां से 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। योगी आदित्यनाथ महाकाल लोक का दौरा करते हुए महाकाल मंदिर पहुंचे और इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से मुलाकात की। फिर योगी आदित्यनाथ ने महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में बैठकर करीब 35 मिनट तक पूजन अभिषेक किया।

महाकाल में आरती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला और आरती की। महाकाल प्रबंधन समिति की ओर से योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया गया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ राजा भर्तृहरि की गुफा और गांदी पति रामनाथ से मुलाकात करने भर्तृहरि गुफा पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजन पाठ किया। गाय को गुड और चारा खिलाया। साधु संतों ने योगी आदित्यनाथ को एक त्रिशूल भेंट किया।

30 पंडितों ने करायी पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क के मार्ग से होते हुए महाकाल मंदिर तक पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। योगी ने महाकाल मंदिर में 35 मिनट तक पूजन पाठ किया। नंदी हॉल में बैठकर योगी आदित्यनाथ ने भगवान का ध्यान लगाया और 30 से अधिक पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ से पूजन कराकर आशीर्वाद दिया।

गाय की सेवा

भर्तृहरि गुफा में पहुंचने पर योगी का परंपरा अनुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाओं से स्वागत कर पीतल का त्रिशूल भेंट किया गया। वे यहां गुरु गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करने पहुंचे। साथ गोशाला जाकर गाय माता की सेवा की।

कड़ी सुरक्षा में दर्शन

अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष होने के नाते भर्तृहरि गुफा पहुंचे। यहां गुफा में गौशाला में जाकर गौ माता को गुड और चारा खिलाया। इसके बाद साधु संतों ने योगी आदित्यनाथ को एक त्रिशूल भेंट किया। योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी को जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच योगी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किये।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?