न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बहुत फर्क आ गया है, टारगेट पूरे हो रहे', दिल्ली की यमुना सफाई पर CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना सफाई को लेकर दिल्लीवासियों को राहत दी है। 22 बड़े नालों की सफाई का काम तेज़ी से हो रहा है और सभी टारगेट समय पर पूरे हो रहे हैं। सरकार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 2:33:06

'बहुत फर्क आ गया है, टारगेट पूरे हो रहे', दिल्ली की यमुना सफाई पर  CM  रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई को लेकर दिल्लीवासियों को एक उत्साहजनक खबर दी है। गुरुवार को उन्होंने उन प्रमुख नालों का निरीक्षण किया जो सीधे यमुना में गिरते हैं और प्रदूषण के प्रमुख कारण माने जाते हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि अब पहले की तुलना में साफ अंतर देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी सफाई कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मिलकर वजीराबाद, नजफगढ़ जैसे बड़े ड्रेनेज पॉइंट्स का दौरा किया। वजीराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नालों की सफाई का सीधा असर यमुना की स्थिति पर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि 22 प्रमुख नालों की गाद को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है और हर एक के लिए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) तैयार किए जा रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा, “हर 15 दिन में इन स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। हम पिछली विजिट और आज की स्थिति की तुलना करें तो काफी बड़ा फर्क दिखाई दे रहा है। यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और लगातार काम हो रहा है।”

रेखा गुप्ता ने यमुना में गिरने वाले प्रमुख नालों की सफाई को लेकर जारी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि काम तेज गति से चल रहा है और निर्धारित सभी लक्ष्य समय पर पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिस रफ्तार से सफाई का काम हो रहा है, जिस तरह मशीनें दिन-रात लगी हैं, उससे साफ है कि सरकार अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि सभी बड़े नालों से गाद हटाकर एक ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहां न केवल हवा शुद्ध हो, बल्कि ये नाले अवरोध रहित होकर यमुना में साफ स्वरूप में मिलें, जिससे नदी प्रदूषित न हो।”

मुख्यमंत्री ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया। “पिछली सरकार सिर्फ एसी कमरों तक सीमित रही। उन्होंने नालों की स्थिति जानने के लिए कभी मौके पर आने की जरूरत नहीं समझी,” रेखा गुप्ता ने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि जब सरकार निष्क्रिय रही, तब उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस अभियान की कमान संभाली और आज भी पूरी तत्परता से इस कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अब एक टीम के रूप में काम कर रही है, और राजधानी को स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब