न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का पहला मामला, महिला के दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा!

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 साल की महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा मिला है। इसे दुनिया का ऐसा पहला मामला बताया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 9:49:54

दुनिया का पहला मामला, महिला के दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा!

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 साल की महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा मिला है। इसे दुनिया का ऐसा पहला मामला बताया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ये उनके करियर का भी इस तरह का पहला मामला है। महिला में निमोनिया, पेट दर्द, दस्त, सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने जैसे तमाम लक्षण दिख रहे थे। डॉक्टर साल 2021 से ही उसका स्टेरॉयड और अन्य दवाओं से इलाज कर रहे हैं।

2022 में महिला में डिप्रेशन और भूलने की बीमारी के लक्षण भी दिखने लगे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके मस्तिष्क का MRI स्कैन किया, जिसमें कुछ गड़बड़ी का पता चला। फिर सर्जरी करने की सलाह दी गई, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा है।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने द गार्जियन के हवाले से लिखा है, कैनबरा में एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सेनानायके ने कहा, 'न्यूरोसर्जन ने सर्जरी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें किसी रेंगते हुए कीड़े का पता चला.' सेनानायके उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें सर्जन ने फोन करके बताया, 'हे भगवान. आप विश्वास नहीं करेंगे कि मुझे इस महिला के मस्तिष्क में क्या मिला है। ये जीवित है।'

सांपों में पाया जाता है कीड़ा

सर्जिकल टीम को जो मिला वो 3 इंच लंबा, चमकीले लाल रंग का, पैरासाइट राउंडवॉर्म था, जिसे वैज्ञानिक ओफिडास्करिस रोबर्टसी के नाम से जानते हैं। ये महिला के मस्तिष्क में रेंग रहा था। इसका मिलना इसलिए भी अजीब बात है क्योंकि ये आमतौर पर सांपों में पाया जाता है, इंसानों में नहीं। ये विशेष तरह का राउंडवॉर्म (कीड़ा) कार्पेट पायथंस (Carpet Pythons) में पाया जाता है, जो कंस्ट्रिक्टर की एक बड़ी प्रजाति है। ये ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जाती है।

डॉक्टरों को समझ नहीं आ रहा कि कैसे सांपों में पाया जाने वाला कीड़ा महिला के शरीर तक पहुंचा। उसका सांपों से कोई सीधा संपर्क नहीं हुआ, लेकिन उसके घर के पास वाली झील पर काफी सांप रहते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ऐसा संभव हो सकता है कि पालक जैसी किसी खाने की चीज पर कीड़े के अंडे आ गए हों, जिन्हें महिला ने खा लिया हो। महिला खाने के लिए पालक उगाती थी, तो माना जा रहा है कि कीड़े का अंडा उसी पर मौजूद रहा हो।

जीवों से इंसानों में फैल रहीं बीमारी

पहले किसी भी इंसान में इस पैरासाइट संक्रमण का इलाज नहीं किया गया था, इसलिए डॉक्टरों को लक्षणों का इलाज करने के लिए कई महीनों तक महिला को सावधानीपूर्वक दवाएं देनी पड़ीं। डॉक्टर सेनानायके ने कहा, 'वो बेचारी मरीज बहुत साहसी और अद्भुत है। उसे दुनिया में सांप में पाए जाने वाले राउंडवॉर्म से पीड़ित पहली मरीज नहीं बनना था और हम वास्तव में उसके जज्बे को सलाम करते हैं।'

इससे पता चलता है कि जानवरों में पाई जाने वाली बीमारियां अब कैसे इंसानों में भी ट्रांसफर हो रही हैं। हालांकि इस महिला को जो बीमारी है, वो एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलती। अब चूकि कीड़े और सांप तो दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी रहते हैं, तो आने वाले वक्त में दुनिया के बाकी देशों से भी ऐसे मामले देखने को मिल सकते हैं।

वहीं इस महिला की सेहत अब पहले से ठीक है लेकिन उसमें कुछ लक्षण अब भी हैं। डॉ. सेनानायके ने कहा, 'न्यूरोसर्जन नियमित रूप से मस्तिष्क में होने वाले संक्रमण के मामले देखते हैं, लेकिन ये करियर का ऐसा पहला मामला था। किसी को भी उसके (जिंदा कीड़े) मिलने की उम्मीद नहीं थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी