Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने में नींद की गोली मिलाई, सीने पर बैठी मुस्कान, साहिल का हाथ पकड़ बोली - अब काट डालो सौरभ को

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी। मुस्कान, जो अपने शराबी पति से परेशान थी, ने नींद की गोली मिलाकर उसे सुलाया और फिर प्रेमी साहिल से हत्या करवाई। एसपी आयुष विक्रम सिंह ने मामले का खुलासा किया, जिसमें प्रेमी साहिल ने मुस्कान का हाथ पकड़कर हत्या की। इस घटना ने पूरे इलाके को चौंका दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 7:00:45

खाने में नींद की गोली मिलाई, सीने पर बैठी मुस्कान, साहिल का हाथ पकड़ बोली - अब काट डालो सौरभ को

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की एक छह साल की बेटी भी है, जिसे पहले अपनी नानी के घर भेजा गया। इसके बाद पत्नी ने पति के खाने में नींद की गोली मिलाकर उसे सुलाया और फिर प्रेमी साहिल को घर बुलाकर हत्या को अंजाम दिया। पत्नी मुस्कान, जो अपने शराबी पति सौरभ से परेशान थी, ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई। पति की हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए कई प्रयास किए गए।

पत्नी मुस्कान अपने पति सौरभ से लगातार परेशान थी, क्योंकि सौरभ शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता था। इस कारण मुस्कान भी शराब पीने लगी। इस दौरान उसकी दोस्ती साहिल से हुई, जो पहले मुस्कान के साथ स्कूल में पढ़ता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों का संबंध बन गया। सौरभ को इस रिश्ते के बारे में पता चला और घर में विवाद बढ़ गया। अंततः 2021 में सौरभ ने मुस्कान से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी।

प्रेमी साहिल का हाथ पकड़ कर कराया पति सौरभ कत्ल


मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुस्कान अपने पति को मारना चाहती थी, लेकिन उसने इसे अपने प्रेमी से करवाने की योजना बनाई थी। जब मुस्कान ने साहिल से हत्या करने के लिए कहा, तो साहिल ने उसे जवाब दिया, "तू पत्नी है, अपने हाथ से ही अपने पति का वध कर"। इसके बाद मुस्कान ने अपने बेहोश पति के सीने पर बैठकर चाकू पकड़ा और साहिल ने मुस्कान का हाथ पकड़कर चाकू सौरभ के सीने में घुसा दिया।
800 रुपए में खरीदी थी हत्या के लिए चाकू

एसपी सिटी ने बताया कि मुस्कान ने यह हत्या की योजना पिछले 6 महीनों से बनाई थी। हाल ही में उसने चिकन काटने के लिए दो चाकू खरीदे थे, जिनकी कीमत 800 रुपये थी। मुस्कान ने पूछताछ में बताया कि उसने ये चाकू सिर्फ सौरभ की हत्या के लिए खरीदे थे।

सिर को धड़ से किया अलग

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस प्रक्रिया के लिए उनकी योजना लगातार बदल रही थी, और कई बार मुस्कान ने अपने दोस्तों से पूजा के सामान को जमीन में दफनाने का जिक्र भी किया था। हालांकि, दोनों को ऐसी कोई जगह नहीं मिली, जहां शव को दफनाया जा सके। इसके बाद साहिल ने मुस्कान से एक ड्रम, सीमेंट और अन्य सामग्री लाने को कहा।

साहिल ने फिर सौरभ की दोनों हथेलियां काटी और उसके बाद उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। शव को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर उसे ड्रम में भर दिया गया और सीमेंट से उसे सील कर दिया। घर में फैले खून को साफ करने के लिए मुस्कान ने ऑनलाइन ब्लीच मंगवाया और फिर पूरे घर को ब्लीच से धोकर साफ कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology