न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुस्लिम शख्स ने कायम की भाईचारे की अनोखी मिसाल, किडनी देकर बचाई हिन्दू दोस्त की जान

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है। यहां, एक मुस्लिम शख्स ने अपने एक हिंदू दोस्त की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Mar 2022 10:31:08

मुस्लिम शख्स ने कायम की भाईचारे की अनोखी मिसाल, किडनी देकर बचाई हिन्दू दोस्त की जान

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है। यहां, एक मुस्लिम शख्स ने अपने एक हिंदू दोस्त की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, हसलू मोहम्मद और अचिंत्य बिस्वास 6 साल पहले दोस्त बने थे, जब वे एक छोटी-सी वित्त कंपनी के एजेंट के रूप में काम करते थे। दो साल पहले, हसलू ने नौकरी छोड़ दी और अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया। वक्त के साथ दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। जब हसलू का पता चला कि उसका जिगरी दोस्त परेशानी में है, तो वह उसकी मदद करने के लिए आगे आया। हसलू का कहना है, 'जब मैंने सुना कि अचिंत्य को तत्काल प्रत्यारोपण की आवश्यकता है, तो मैंने अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया। ऐसा करने से मैं नहीं मरूंगा लेकिन अचिंत्य को एक नया जीवन मिलेगा।'

धार्मिक सम्मान के बारे में पूछे जाने पर हसलू ने कहा कि मानव जीवन सबसे कीमती है। उसने सबसे बड़ी बात कही, 'हमारा धर्म अलग हो सकता है लेकिन हमारा ब्लड ग्रुप एक ही है।' वहीं हसलू की पत्नी मनोरा ने कहा कि उनके पति ने वही किया जो एक इंसान को करना चाहिए। दोनों के 5 और 7 साल के दो बेटे हैं।

28 वर्षीय अचिंत्य को डायलिसिस के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका 8 साल का एक बेटा है। अचिंत्य का कहना है, 'हसलू ने सिर्फ मेरी जान बचाने के लिए इतना बड़ा बलिदान देने का फैसला किया। मैं और मेरा परिवार उनका सदैव आभारी रहेगा। अगर वह आगे नहीं आते तो मेरी मौत के बाद मेरा परिवार बर्बाद हो जाता।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन