न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Weather Updates: MP में छाया घना कोहरा, आने वाले दिनों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और प्रदेश भर में लोगों को इस सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। आज भी भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 12:30:59

Weather Updates: MP में छाया घना कोहरा, आने वाले दिनों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और प्रदेश भर में लोगों को इस सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। आज भी भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त होगी, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव (छतरपुर) रहा। यहां रात का तापमान 6.2 रिकॉर्ड हुआ। सीधी, खंडवा, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, सतना को छोड़ प्रदेश के बाकी 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। ठंड की वजह से कुछ जिलों में स्कूल टाइमिंग भी बदल दी गई है। साथ ही मौसम विभाग ने भी कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे जबलपुर, नर्मदपुरम, बैतूल, पचमढ़ी, भोपाल इंदौर में कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि 4 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। ऐसे में 5 और 6 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गुरुवार दोपहर से खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। शाम तक इंदौर-भोपाल में भी इसका असर होगा। इस दौरान रात का पारा भोपाल में 11 डिग्री और इंदौर में 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान घना और हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसमें रीवा, सागर, चंबल, ग्वालियर, भिंड, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, डिंडोरी और दतिया में शामिल हैं। हालांकि कल से कोहरा थोड़ा कम होने लगेगा। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा कोहरा भोपाल के अलावा रायसेन, गुना, उमरिया, दमोह, खजुराहो, जबलपुर और सागर में रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से लेकर 500 मीटर से कम रही।

मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर सबसे ठंड रहेगा। यहां रात का पारा 6 डिग्री और सागर में 9 डिग्री तक तापमान रह सकता है। जबलपुर समेत आसपास के इलाकों में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। रविवार-सोमवार को मध्यप्रदेश में पचमढ़ी की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर में रात का तापमान 8.2, इंदौर में 9.4 डिग्री रहा। इंदौर में 2 डिग्री टेंप्रेचर लुढ़का है। खंडवा, खरगोन नर्मदापुरम, खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी और सिवनी में तापमान 10 से ऊपर रहा। बाकी जिलों में 10 से नीचे ही रिकॉर्ड हुआ।

मध्यप्रदेश के लोगों को अगले एक हफ्ते तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। 4 दिन तक इसमें उतार चढ़ाव बना रहेगा। 6 जनवरी के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ही नीचे रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान अभी सबसे ज्यादा खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, सिवनी और सीधी में 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?